• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F5 स्मार्टफोन भारत में 9 मई को होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना

Poco F5 स्मार्टफोन भारत में 9 मई को होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना

इसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए Poco F4 की जगह लेगा

Poco F5 स्मार्टफोन भारत में 9 मई को होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Poco F4 की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 SoC दिया जाएगा
  • इसके रिब्रांडेड Redmi Note 12 Turbo होने की अटकल है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन Poco F5 अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने F सीरीज के इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। Poco ने एक वीडियो शेयर कर इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल होने का खुलासा भी किया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 SoC दिया जाएगा। 

देश में Poco की यूनिट ने एक ट्वीट में इस स्मार्टफोन को 9 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में Poco F5 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Poco F4 की जगह लेगा। इसे 8 GB और 12 GB RAM और 256  GB स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने Poco F5 के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया है। उनका कहना है कि इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट का प्राइस 28,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7+ Gen 2 SoC होने की पुष्टि हो गई है। Snapdragon ने एक ट्वीट कर बताया था कि उसका Snapdragon 7+ Gen 2 SoC भारत में Poco F5 के जरिए पेश आएगा। Snapdragon 7+ Gen 2 SoC को 4nm TSMC टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। Snapdragon का दावा है कि इससे फोन का प्रदर्शन 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। हाल ही में Geekbench पर Poco F5 को देखा गया था। इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB होने की संभावना है। 

इसके रिब्रांडेड Redmi Note 12 Turbo होने की अटकल है। इस वजह से इसमें 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz और टच सैंपलिंग रेट के साथ हो सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट होने की संभावना है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। इसके डिस्प्ले के टॉप में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एक होल-पंच कटआउट में दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है जो 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, POCO, Battery, Market, Camera, Xiaomi, Launch, Processor, Tweet, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »