Poco का नया फोन भारत में अगले महीने होगा लॉन्च

Poco X2 बताए जा रहे एक फोन को हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर एंड्रॉयड 10 ओएस और 8 जीबी रैम के साथ देखा गया है। कंपनी पोको एफ2 के लॉन्च को भी कंफर्म कर चुकी है, लेकिन यह पोको का पहला फोन नहीं होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 जनवरी 2020 17:05 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 स्मार्टफोन Redmi K30 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
  • आगामी पोको फोन में MIUI पर आधारित पोको लॉन्चर शामिल होगा
  • पोको एक्स2 के बाद कंपनी भारत में पोको एफ2 को भी लॉन्च कर सकती है

Poco X2 के बाद कंपनी Poco F2 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है

Poco द्वारा जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा के बाद से आगामी स्मार्टफोन की अफवाहें और लीक्स तेजी से बढ़ रही है। अब पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने खुलासा किया है कि कंपनी भारत में अपना पहला फोन फरवरी में लॉन्च करेगी। याद दिला दें कि हाल ही में पोको शाओमी से अलग हो चुकी है और अब एक अलग ब्रांड के तौर पर काम करेगी। ऐसे में स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर यह कंपनी का पहला फोन होगा।

हाल ही में एक पोको कर्मचारी ने इंटरव्यू में कहा था कि Poco F2 कंपनी का पहला फोन नहीं होगा, लेकिन यह फोन जल्द लॉन्च होगा। यदि अफवाहों को सच माना जाए तो Poco का आगामी पहला फोन Poco X2 हो सकता है। यह भी खबर है कि यह फोन भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

(पढ़े: Poco X2 को लाने की है तैयारी, वीडियो से मिली जानकारी)

पोको के द्वारा एक ट्वीट साझा किया गया है, जिसमें पोको इंडिया के जनरल मैनेजर ने पीटीआई को बताया है कि भारत में स्वतंत्र पोको ब्रांड का पहला फोन अगले महीने फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसमें फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन कंपनी ने एक गुप्त हिंट दिया है कि इस आगामी फोन का नाम पोको एक्स2 होगा। इस महीने की शुरुआत में एक फोन बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ देखा गया था। अफवाहों की माने तो यह फोन पोको एक्स2 हो सकता है। यह भी माना जा रहा है कि Poco X2 चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
Advertisement

मनमोहन ने हाल में Gadgets 360 को एक इंटरव्यू में बताया था कि कंपनी पोको ब्रांड के तहत 2020 में एक से ज्यादा नई डिवाइस लॉन्च करेगी। यह भी कंफर्म किया गया है कि आगामी फोन में एमआईयूआई पर आधारित पोको लॉन्चर शामिल होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.