Poco जल्द लॉन्च करेगी एक नया फोन, OnePlus Nord को देगा टक्कर

Poco ने आखिरी फोन Poco M2 Pro के नाम से लॉन्च किया था, जो Redmi Note 9 Pro का लगभग रीब्रांड किया गया वर्ज़न है। इससे पहले कंपनी Poco X2 को भी लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अगस्त 2020 10:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco के एक अधिकारी ने हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले एक फोन को टीज़ किया है
  • एक टिप्सटर का दावा है कि इस फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले एमोलेड पैनल होगा
  • हाल में पोको अधिकारी ने OnePlus Nord के प्रतिद्वंदी को टीज़ किया था

Poco का आखिरी फोन Poco M2 Pro रहा है

Poco जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने वाली है, जिसे 120Hz डिस्प्ले के साथ आने के लिए कहा गया है। ब्रांड के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर और ग्लोबल स्पोक्सपर्सन Angus Kai Ho Ng द्वारा हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन वाला एक नया फोन टीज़ किया गया था। हालांकि, एक टिपस्टर का दावा है कि पोको कार्यकारी द्वारा पहले एक ट्वीट को हटाया गया था, जिसमें 120Hz एमोलेड डिस्प्ले वाले एक फोन का उल्लेख किया गया था। Xiaomi के स्वतंत्र सब-ब्रांड का सबसे हालिया फोन Poco M2 Pro था, जो जुलाई में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 Pro का लगभग रीब्रांडेड फोन था।

Angus Kai Ho Ng ने आगामी पोको स्मार्टफोन को टीज़ करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। ट्वीट से पता चलता है कि फोन हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन से लैस होगा। इस ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि आगामी फोन में कितना रिफ्रेश रेट होगा या डिस्प्ले का पैनल कौन सा होगा, लेकिन टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार पोको कार्यकारी ने पहले इन दोनों जानकारियों के साथ एक और ट्वीट किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। टिपस्टर ने दावा किया है कि उस ट्वीट में आगामी फोन में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले होने की बात कही गई थी। यादव ने यह भी बताया है कि यह अज्ञात Poco फोन इस महीने लॉन्च होगा।

Poco के ग्लोबल स्पोक्सपर्सन ने इस महीने की शुरुआत में एक नया पोको स्मार्टफोन टीज़ किया था और उसे OnePlus Nord प्रतियोगी बताया था। संभव है कि नए ट्वीट में उसी फोन की बात की जा रही हो।

ज्ञात टिपस्टर मुकुल शर्मा के एक ट्वीट के अनुसार, हाल ही में मॉडल नंबर M2007J20CG के साथ एक Xiaomi फोन इंडोनेशिया की TKDN अथॉरिटी वेबसाइट पर दिखाई दिया था। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन क जानकारी नहीं दी गई थी, जुलाई में यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) लिस्टिंग में इसी मॉडल नंबर को कथित तौर पर देखा गया था और यह लिस्टिंग मॉडल नंबर पोको ब्रांडिंग से जोड़ रही थी। इसके अलावा, शर्मा ने पिछले महीने यह भी दावा किया था कि मॉडल नंबर M2007J20CG वाला फोन एक हाई-एंड स्मार्टफोन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.