Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग

भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Poco M8 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। इस सीरीज में जल्द Poco M8s को जोड़ा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 22:50 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन को Poco M8 से कम प्राइस में पेश किया जा सकता है
  • भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Poco M8 को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है

भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Poco M8 को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की Poco M सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Poco M8 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। Poco M8 में 5,520 mAh की बैटरी है। इस सीरीज में जल्द Poco M8s को जोड़ा जा सकता है। 

थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर Poco M8s की मॉडल नंबर - Poco 26067PC09G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, NR और GSM के विकल्प हैं। इस लिस्टिंग के अनुसार, Poco M8s की चीन में मैन्युफैक्चरिंग हुई है और इसका सर्टिफिकेशन नंबर - B38253-26 का है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन को Poco M8 से कम प्राइस में लाया जा सकता है। इस सीरीज में Poco M8 Pro भी शामिल है। भारत में Poco M8 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 19,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को फ्रॉस्ट सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Poco M8 में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। Poco M8 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कैमरा 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Poco M8 की 5,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी उपलब्ध कराए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.