Poco M8 5G Launch Date: भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा Poco का 50MP कैमरा वाला स्लिम फोन

Poco ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए कंफर्म किया कि देश में Poco M8 5G को 8 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 13:22 IST
ख़ास बातें
  • 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा Poco M8 5G
  • इसकी बॉडी सिर्फ 7.35mm पतली होगी और वजन करीब 178 ग्राम
  • 50MP मेन रियर कैमरा भी हो चुका है कंफर्म

Poco M8 5G के बैक पैनल पर दोनों किनारों पर रेसिंग-इंस्पायर्ड स्ट्राइप्स दी गई हैं

Photo Credit: Flipkart

Poco ने अपनी अपकमिंग बजट 5G स्मार्टफोन Poco M8 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि यह स्मार्टफोन 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Poco लगातार टीजर्स के जरिए फोन के डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स से पर्दा उठा रही है, जिससे साफ है कि कंपनी इस मॉडल को खास तौर पर स्लिम डिजाइन और कैमरा पर फोकस के साथ पेश करने वाली है। कंपनी की M-सीरीज भारत में बेहद पॉपुलर है, जिसका अंदाजा Poco द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों से लगाया जा सकता है, जो बताता है कि देश में अभी तक 1.3 करोड़ M-सीरीज मॉडल बेचे जा चुके हैं।

आज, 30 दिसंबर को Poco ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए कंफर्म किया कि देश में Poco M8 5G को 8 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके अलावा कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की गई है। Poco ने हाल के दिनों में X पर कुछ टीजर्स शेयर किए हैं, जो Poco M8 5G के डिजाइन के कई पहलू को दिखाते हैं। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन बता रही है। टीजर के मुताबिक, Poco M8 5G की बॉडी सिर्फ 7.35mm पतली होगी और फोन का वजन करीब 178 ग्राम रहेगा। हालिया टीजर्स से यह भी साफ हो चुका है कि फोन को ब्लैक डुअल-टोन फिनिश में लाया जाएगा।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Poco M8 5G के बैक पैनल पर दोनों किनारों पर रेसिंग-इंस्पायर्ड स्ट्राइप्स दी गई हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देती हैं। पीछे की तरफ बीच में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसके कोने हल्के राउंडेड हैं। टीजर से यह भी कंफर्म होता है कि कैमरा आइलैंड थोड़ा उभरा हुआ होगा। कुल मिलाकर, इसका रियर डिजाइन अपकमिंग Redmi Note 15 5G से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है, जिसे 6 जनवरी को लॉन्च किया जाना है।

कैमरा सेक्शन में Poco M8 5G के साथ 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा सिस्टम मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन अलग-अलग लेंस दिए गए हैं, जिनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन के दाहिने हिस्से में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि इसका फ्रेम हल्का कर्व्ड दिखता है, जिससे हैंड फील बेहतर होने की उम्मीद है।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco M8 5G के साथ एक Pro वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल के ब्लैक, ब्लू और डुअल-टोन सिल्वर-ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आने की उम्मीद है। Poco M8 5G को पहले ही BIS, NBTC, IMDA और TDRA जैसी सर्टिफिकेशंस मिल चुकी हैं, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा कर रही थीं। अब लॉन्च डेट कंफर्म होने के बाद Poco M8 5G को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो चुका है और सभी नजरें 8 जनवरी के इवेंट पर टिकी हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.