Poco M7 5G फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 6GB रैम के साथ भारत में 3 मार्च को होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

Flipkart ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर Poco M7 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जो इसकी फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 5G भारत में 3 मार्च को दोपहर 12:00 बजे (IST) लॉन्च होगा
  • हैंडसेट में सर्कुलर शेप रियर कैमरा आइलैंड मिलेगा
  • इसे लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है

Photo Credit: Poco

पिछले कुछ महीनों से Poco M7 5G सुर्खियों में बना हुआ था। इसके जल्द लॉन्च के कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24108PCE2I के साथ एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा जा चुका था। अब, Poco ने आधिकारिक रूप से इसके लॉन्च की तारीख पर मोहर लगा दी है। ऐसा भी माना जा रहा था कि अपकमिंग Poco फोन Redmi 14C 5G का रीबैज होगा। यह भी कहा गया है कि Poco इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में लॉन्च करेगी, यानी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश नहीं किया जाएगा। हालिया Google Play Console लिस्टिंग से इशारा मिला था कि इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, कम से कम 4GB रैम और 720 x 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन व 320 dpi (xhdpi) डेंसिटी वाला डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

मंगलवार, 25 फरवरी को Poco ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर Poco M7 5G के भारत में 3 मार्च को दोपहर 12:00 बजे (IST) लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर पोस्टर से पता चलता है कि हैंडसेट में सर्कुलर शेप रियर कैमरा आइलैंड मिलेगा। इसे लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। ऐसी संभावना है कि कंपनी फोन को कुछ अन्य रंगों में भी पेश करे। पोस्टर यह भी पुष्टि करता है कि Poco M7 5G की भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।
Advertisement

Poco M7 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा। इसमें 12GB रैम (6GB टर्बो रैम सहित) मिलेगी। Flipkart ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जो इसकी फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता की पुष्टि करता है।

फिलहाल इसके अलावा, स्मार्टफोन की अन्य जानकारियों को पर्दे के पीछे रखा गया है। हाल ही में इसे Google Play Console पर देखा गया था। यहां फोन मॉडल नंबर '24108PCE2I' के साथ लिस्टेड था। इस लिस्टिंग ने अभी फोन में समान Qualcomm चिपसेट शामिल होने की ओर इशारा दिया था, जिसमें दो ARM Cortex-A78 कोर और छह ARM Cortex-A55 कोर हैं, जो क्रमश: 2.2GHz और 1.95GHz पर क्लॉक्ड होंगे। इस चिपसेट को Qualcomm के Adreno 613 GPU के साथ जोड़ा गया है, जो 955MHz पर क्लॉक्ड होगा।
Advertisement

लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिजाइन भी देखने को मिला था। इससे पता चला था कि Poco M7 5G में फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसके टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। तीन तरफ के बेजल्स पतले लगते हैं, लेकिन चिन थोड़ा मोटा होगा। वहीं, लेटेस्ट टीजर पोस्टर दिखाता है कि फोन के रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड होगा, जिसमें चार सर्कुलर स्पेस में से दो में कैमरा सेंसर और एक में LED फ्लैश यूनिट होगा।
Advertisement

एक रिपोर्ट ने यह भी इशारा दिया था कि इसे Redmi 14C 5G के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। उस समय इसे कोडनेम flame_p के साथ देखा गया था, क्योंकि flame कोडनेम Redmi 14R और Redmi 14C 5G से जुड़ा है, तो p अक्षर को Poco के साथ जोड़ा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.