Poco M6 Pro 5G का 4+128GB वेरिएंट लॉन्‍च, जानें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत

Poco M6 Pro 5G : इसमें 6.79 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है।

Poco M6 Pro 5G का 4+128GB वेरिएंट लॉन्‍च, जानें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत

Photo Credit: Flipkart

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ अधिकतम 6GB रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • इस फोन को पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था
  • अब इसे नए वेरिएंट के साथ लाया गया है
  • इसे कल से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
पोको (Poco) ने भारत में Poco M6 Pro 5G का नया रैम और स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। इस फोन को पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था और कंपनी ने 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्‍च किए थे। अब इसमें एक और रैम और स्टोरेज ऑप्‍शन को जोड़ा गया है। इसे 14 सितंबर से Flipkart के जरिए बेचेगी। Poco M6 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 6.79-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 
 

Poco M6 Pro 5G के नए वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता

Poco M6 Pro 5G का नया वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 11999 रुपये है। यह फोन पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में आता है। इसके मुकाबले पोको का 4GB रैम + 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये का और 6GB RAM + 128GB स्‍टोरेज वेरिएंट 12999 रुपये का है। 
 

Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्‍ट किया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ अधिकतम 6GB रैम दी गई है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 पर चलता है। Xiaomi का सब ब्रैंड ने 3 साल के सिक्‍योरिटी अपडेट के साथ दो प्रमुख OS अपडेट का भी वादा किया है।

बात करें कैमरों की, तो Poco M6 Pro 5G में डुअल कैमरा यूनिट है। फोन में 50 मेगापिक्सल का AI सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Poco M6 Pro 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। यह स्‍मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आता है और धूल व छीटों से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। फोन में एक साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »