Poco M3 का डिज़ाइन रेंडर लीक, अनूठे रियर पैनल की दिखी झलक

लीक स्पेसिफिकेशन की मानें, तो Poco M3 फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, डुअल-स्पीकर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे व 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • पोको एम3 में दिया जा सकता है साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

Poco M3 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Poco M3 स्मार्टफोन 24 नवंबर को यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी हाल ही में ऑनलाइन सामने आई थी। वहीं अब स्पेसिफिकेशन के बाद लेटेस्ट रिपोर्ट में पोको एम3 के रेंडर को लीक कर दिया गया है। इन लीक रेंडर में कथित पोको एम3 फोन तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसका बैक पैनल अनोखे डुअल-टोन डिज़ाइन से लैस है। लीक स्पेसिफिकेशन की मानें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, डुअल-स्पीकर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे व 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में 91mobiles की रिपोर्ट में Poco M3 स्मार्टफोन के रेंडर को साझा किया गया है। इस रेंडर में हम देख सकते हैं कि डिवाइस देखने में कैमरा होगा। रेंडर के माध्यम से खुलासा होता है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, वो हैं यैलो, ब्लैक और ब्लू। इसके अलावा, इस रेंडर में दूसरी सबसे बड़ी चीज़ जो आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी वो है फोन के बैक पैनल की अनोखी डुअल-टोन फिनिश। फोन के पिछले ऊपरी हिस्से में आयतकार ब्लैक आकार दिया गया है, जिसमें Poco के लोगो के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ स्थित है। साथ ही रेंडर में देखा गया है कि फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा वॉल्यूम बटन के ठीक नीचे  साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है।
Advertisement
 

POCO M3 key specifications (Rumored)

पिछले दिनों टिप्सटर मुकुल शर्मा अपने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से पोको एम3 फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की थी। जिसके अनुसार, पोको एम3 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसके अलावा टिप्सटर के अनुसार हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2010J19CG के साथ लिस्ट हुआ था जहां ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर की जानकारी सामने आई थी। साथ ही फोन में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे।

टिप्सटर ने दावा किया है कि फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए बताया गया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि बाकि दो कैमरों की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.