Poco M2 भारत में 8 सितंबर को होगा लॉन्च, कई फीचर्स सार्वजनिक

Flipkart ने Poco M2 के लॉन्च को टीज़ करने के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है, जो फोन के मुख्य आकर्षणों की तरफ इशारा करती है।

Poco M2 भारत में 8 सितंबर को होगा लॉन्च, कई फीचर्स सार्वजनिक

Poco M2 मौजूदा Poco M2 Pro का अपग्रेड होगा

ख़ास बातें
  • Poco M2 हो सकता है Poco M2 Pro का टोन-डाउन वेरिएंट
  • वाटरड्रॉपल नॉच के साथ आएगा नया पोको फोन
  • 8 सितंबर को लॉन्च होगा और Flipkart पर उपलब्ध होगा पोको एम2
विज्ञापन
Poco M2 कंपनी के नए बजट पेशकेश के रूप में 8 सितंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसकी जानकारी Flipkart के नए टीज़र पेज से मिलती है, जो इस बात की भी पुष्टि करता है कि फोन भारत में पोको के अन्य फोन की तरह ही फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने Poco X2 के अपग्रेड Poco X3 के लॉन्च की तारीख की भी पुष्टि की थी, जिसके अनुसार फोन ग्लोबल मार्केट में 7 सितंबर को पेश किया जाएगा। बात Xiaomi सब-ब्रांड के नए Poco M2 की करें तो नाम से पता चलता है आगामी फोन मौजूदा Poco M2 Pro का टोन-डाउन वर्ज़न होगा। संभावना है कि फोन प्रो वर्ज़न की तुलना में कुछ हार्डवेयर बदलावों के साथ पेश हो। कंपनी Poco M2 को 'पावर' नाम से टीज़ कर रही है और टीज़र पेज को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि फोन में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी शामिल होगी।

Flipkart ने Poco M2 के लॉन्च को टीज़ करने के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है, जो फोन के मुख्य आकर्षणों की तरफ इशारा करती है। इसके अलावा Poco India और कंपनी के जनरल मैनेजर C Manmohan ने भी पोको एम2 के भारत में लॉन्च की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार, पोको एम2 भारत में 8 सितंबर को लॉन्च होगा। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि फोन के लॉन्च का समय क्या होगा और इसका कोई डिज़िटल इवेंट होगा या नहीं। हालांकि टीज़र पेज फोन के कुछ मुख्य आकर्षणों का सुझाव ज़रूर देता है।
 

माइक्रोसाइट को देखा जाए तो पता चलता है कि Poco M2 एक बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा, जो गेमिंग या मीडिया कंटेंट देखने के लिए बेहतर होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि फोन दमदार बैटरी के साथ आएगा, जो लंबे वीडियो कॉलिंग में काम आएगी। याद दिला दें कि Poco M2 Pro में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020 एमएएच बैटरी मिलती है। ऐसी संभावना है कि कंपनी पोको एम2 में भी इतनी ही क्षमता की बैटरी दे।

कंपनी ने फोन में ज्यादा रैम को भी टीज़ किया है। पोको एम2 प्रो में 6 जीबी तक रैम मिलती है। एचडी और लो-लाइट फोटो को टीज़ करते हुए कंपनी ने फोन में बेहतर क्वालिटी की लो-लाइट तस्वीरे मिलने की बात भी कही है। यह कहीं न कहीं शाओमी के सुपर लो-लाइट मोड की तरफ इशारा है।

बात फोन के डिज़ाइन की करें तो यूं तो इसमें फोन के बैक का डिज़ाइन दिखाई नहीं देता है, लेकिन फिर भी यह पुष्टि होती है कि फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा और इसमें नीचे मोटी चिन दी जाएगी। यह काफी हद तक आम बजट फोन की तरह ही दिखाई देता है।

Poco ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माइक्रोसाइट पर यह लिखा है कि कल यानी 3 सितंबर को फोन की अन्य जानकारियों से पर्दा उठाया जाएगा।

इससे अलग बताते चलें कि कंपनी 7 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में Poco X3 NFC को लॉन्च करने जा रही है, इसकी पुष्टि भी खुद पोको ने ट्विटर के जरिए की थी। हाल ही में फोन के कैमरा मॉड्यूल के डिज़ाइन को टीज़ किया गया था और साथ ही एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कंपनी के एक कार्यकारी ने इसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी बैक कैमरे के अस्तित्व की भी पुष्टि की थी। यह नया पोको फोन इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए Poco X2 का अपग्रेड होगा। फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, यह माना जा रहा है कि फोन में नया लॉन्च किया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2, Poco M2 Launch, Poco M2 Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »