Poco F2 हो सकता है अगले 8 महीने में लॉन्च, Flipkart के एक ऑफर से मिला इशारा

Xiaomi India के प्रमुख मुन कुमार जैन ने ट्वीट किया कि Flipkart के पोको एफ1 पर बायबैक प्लान के बाद इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत 6,500 रुपये हो जाती है।

Poco F2 हो सकता है अगले 8 महीने में लॉन्च, Flipkart के एक ऑफर से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • पोको एफ1 बायबैक गारंटी के साथ आ रहा है
  • Xiaomi Poco F1 है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला किफायती फोन
  • सेकेंड जेनरेशन पोको फोन का नाम हो सकता है Xiaomi Poco F2
विज्ञापन
Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल ज़ारी है। इस दौरान कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर बड़ी छूट देखने को मिल रही है। इनमें से ही एक है Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन। Xiaomi ब्रांड का यह स्मार्टफोन Flipkart के बायबैक गारंटी स्कीम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि ग्राहक अगर अगले 6-8 महीने में अपने शाओमी पोको एफ1 फोन को दूसरे पोको फोन के साथ एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 14,700 रुपये की बायबैक राशि मिलेगी। इसके आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि Poco F2 हैंडसेट आने वाले 8 महीने में रिलीज कर दिया जाएगा।

Xiaomi India के प्रमुख मुन कुमार जैन ने ट्वीट किया कि Flipkart के पोको एफ1 पर बायबैक प्लान के बाद इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत 6,500 रुपये हो जाती है। यूज़र को बायबैक गारंटी पॉलिसी के लिए 149 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त किसी और मोबाइल के साथ अगले 6-8 महीने में Xiaomi Poco F1 को एक्सचेंज किया जाता है तो 10,500 रुपये की बायबैक राशि मिलेगी। वहीं, 9-12 महीने के दौरान पोको एफ1 को फ्लिपकार्ट पर किसी भी फोन के साथ एक्सचेंज करने पर 8,400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

ये आंकड़ें एक तरह से इशारा हैं कि सेकेंड जेनरेशन पोको फोन अगले 8 महीने में आ सकता है। क्योंकि Xiaomi, फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में मौज़ूदा पोको फोन के ग्राहकों को अगला Poco फोन खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहेगी। याद रहे कि Xiaomi Poco F1 से सभी कलर और स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Big Billion Days सेल का हिस्सा हैं।

अब सवाल उठता है कि Poco F2 के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे? इस सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में है। अभी भी इस फोन को लेकर सारे कयास फ्लिपकार्ट एक ऑफर के आधार पर लगाए जा रहे हैं। लेकिन पहले जेनरेशन के डिवाइस को देखते हुए शाओमी पोको एफ2 में नए प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अलग डिज़ाइन की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F1, Poco F1 Price in India, Poco F2, Flipkart, Big Billion Days
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »