Poco F1 के इस वेरिएंट को 2,000 रुपये कम में खरीदने का सुनहरा मौका

Poco F1 की कीमत में अस्थायी रूप से कटौती की गई है। जानें पोको एफ1 के किस वेरिएंट की कीमत में हुई कम और क्या है नया दाम।

Poco F1 के इस वेरिएंट को 2,000 रुपये कम में खरीदने का सुनहरा मौका

Poco F1 को 2,000 रुपये कम में खरीदने का सुनहरा मौका

ख़ास बातें
  • Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
विज्ञापन
Poco F1 की कीमत में अस्थायी रूप से कटौती की गई है। कीमत में कटौती के बाद अब पोको एफ1 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Poco F1 को नई कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। Poco Days Sale के दौरान Poco F1 को कम कीमत पर बेचा जा रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पोको डेज़ सेल 9 जून तक चलेगी। कुछ समय पहले Poco F1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम की गई थी। कीमत में कटौती के बाद 22,999 रुपये के बजाय इस वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाता है।   

Xiaomi के सब-ब्रांड पोको ने ट्वीट किया है कि भारत में Poco F1 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पिछले बार कीमत में कटौती के बाद से Poco F1 का यह वेरिएंट 19,999 रुपये में बेचा जा रहा था लेकिन एक बार फिर पोको एफ1 की कीमत में अस्थायी रूप से 2,000 रुपये की कटौती की गई है।
 
pocof1

Poco Days Sale में Poco F1 को सस्ते में खरीदने का सुनहरा अवसर है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह सेल 9 जून तक चलेगी। Poco F1 को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर लिस्ट किया जा चुका है। यह वेरिएंट रोसो रेड और स्टील ब्लू रंग में मिलता है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए Flipkart पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।  

Poco F1 के अन्य वेरिएंट भी हैं- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो 20,999 रुपये तो वहीं इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में बेचा जाता है।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  2. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  3. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
  8. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »