Poco F1 को अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका

Poco F1 के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 22,999 रुपये है।

Poco F1 को अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • हाल ही में सस्ता हुआ था Poco F1
  • पोको एफ1 को लॉन्च हुए 1 साल पूरे हो चुके हैं
विज्ञापन
Poco F1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑफर है। सिर्फ आज के दिन कंपनी सालगिरह के मौके पर ऑफर दे रही है। पोको एफ1 को एक साल पहले लॉन्च किया गया था। एक साल पूर करने के मौके पर कंपनी की ओर से पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन पोको एफ1 खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर फायदा होगा। यह ऑफर अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। यह ऑफर सिर्फ आज के लिए है।
 

Poco F1 की भारत में कीमत और ऑफर्स

पोको एफ1 के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 22,999 रुपये है। यानी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन शाओमी का कहना है कि पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह डिस्काउंट सिर्फ 22 अगस्त के लिए है। फोन को अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर ग्रेफाइट ब्लैक, स्टील ब्लू और रोसो रेड रंग में लिस्ट किया गया है।
 

Xiaomi Poco F1 Specifications

डुअल-सिम शाओमी पोको एफ1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है।

पोको एफ1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »