Xiaomi का दावा, 3 महीने में बेचे सात लाख Poco F1 स्मार्टफोन

Xiaomi ने तीन महीने पहले ही भारत में अपने Poco सब-ब्रांड को लॉन्च किया था। Poco F1, इस ब्रांड का पहला फोन है।

Xiaomi का दावा, 3 महीने में बेचे सात लाख Poco F1 स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से होती है शुरू
  • Poco ने हाल ही में Poco F1 के लिए MIUI 10 अपडेट जारी करने की बात की थी
  • Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला एक किफायती फोन है
विज्ञापन
Xiaomi ने तीन महीने पहले ही भारत में अपने Poco सब-ब्रांड को लॉन्च किया था। Poco F1, इस ब्रांड का पहला फोन है। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी पोको एफ1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6.18 इंच डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। लेकिन आक्रामक कीमत ने हर किसी का ध्यान Poco F1 की ओर खींचा। दूसरी तरफ, कंपनी भी पोको एफ1 की सेल बढ़ाने के लिए इसे सस्ते में बेचती रही है। यह स्मार्टफोन आज की तारीख में भी सस्ते में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक चाहें तो Poco F1 के सभी वेरिएंट को Flipkart और Mi.com पर 4,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी ने ऐलान किया कि लॉन्च के बाद से 7 लाख से ज़्यादा Poco F1 हैंडसेट बेचे जा चुके हैं।

7 लाख यूनिट सेल करने का जश्न मनाने के लिए Xiaomi ने ऐलान किया कि Poco F1 शाओमी के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है। शाओमी पोको एफ1 का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 25,999 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 256 जीबी स्टोरेज वाला आर्मर्ड एडिशन 26,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त Flipkart पर पुराने फोन को एक्सचेंज करके 14,900 रुपये तक की छूट हासिल की जा सकती है। Flipkart पर इस हैंडसेट को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में मिलता है।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »