Poco Days Sale: पोको एफ1 के महंगे वेरिएंट मिल रहे हैं सस्ते में

Poco Days Sale में पोको एफ1 का 128 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में बिक रहा है। फोन का 256 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जुलाई 2019 14:36 IST
ख़ास बातें
  • पोको एफ1 को बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है Poco F1
  • Poco F1 के शुरुआती वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है
करीब एक साल पुराना होने के बावजूद Poco F1 की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पोको एफ1 की लोकप्रियता का श्रेय इसकी आक्रामक कीमत को जाएगा। यह आज की तारीख में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाले सबसे किफायती हैंडसेट है। पोको डेज़ सेल के दौरान पोको एफ1 को खरीदना और भी फायदेमंद हो गया है। यह सेल मी इंडिया की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक चलेगी। सेल के दौरान पोको एफ1 के महंगे वेरिएंट के दाम में कटौती की गई है। इसके अतिरिक्त शाओमी की वेबसाइट पर बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प और 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

Poco Days Sale में पोको एफ1 का 128 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में बिक रहा है। इस तरह से फोन 2,000 रुपये सस्ता है। फोन का 256 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है। आमतौर पर यह 27,999 रुपये में बिकता है। पोको एफ1 आर्मर्ड एडिशन को सेल के दौरान 23,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले की तरह 17,999 रुपये में ही बेचा जा रहा है। लॉन्च के बाद यह फोन की सबसे सस्ती कीमत है। फ्लिपकार्ट पर भी पोको एफ1 को इन्ही ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है।

पोको एफ1 को बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह शाओमी के प्रशंसकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। उन यूज़र्स को भी पसंद आया है जो पैसा वसूल प्रोडक्ट खरीदने की चाहत रखते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह आज भी बेहद ही सक्षम चिपसेट है। शाओमी ने हाल ही में मार्केट में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में रेडमी के20 प्रो को लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि यह एक तरह से पोको एफ1 का ही अपग्रेड है। देखा जाए तो रेडमी के20 प्रो आज की तारीख में भारतीय मार्केट में शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है।

ताज़ा कटौती के साफ है कि कंपनी पोको एफ1 के महंगे वेरिएंट की सेल को बढ़ावा देना चाहती है। दूसरी तरफ, शाओमी के पिटारे में रेडमी के20 प्रो भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F1, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें
  2. Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
  3. Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे
  4. OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
  5. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
  7. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  8. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  9. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.