5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ Poco C51 होगा 7 अप्रैल को लॉन्च! जानें क्या होगा खास

Poco C51 एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर काम करेगा। इस फोन में 6.52 इंच की डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco C51 कथित तौर पर भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।
  • Poco C51 एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर काम करेगा।
  • एक रिपोर्ट में Flipkart पर Poco C51 का एडवरटाइजमेंट देखा गया है।

Redmi A2+ ग्लोबल मार्केट में बीते हफ्ते पेश हुआ था।

Photo Credit: Xiaomi

Poco C51 कथित तौर पर भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi के सब-ब्रांड वाला सी-सीरीज स्मार्टफोन Flipkart के जरिए एंट्री ले सकता है। हालांकि खबर लिखते वक्त लिस्टिंग वेबसाइट से हटा दी गई थी। स्क्रीनशॉट लिस्टिंग से पता चलता है कि Poco C51 में 6.52 इंच की डिस्प्ले और MediaTek Helio G36 SoC मिलेगा। पोको के आगामी फोन में 5,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। Poco C51 के Redmi A2+ का रीब्रांड होने की उम्मीद है।

Fonearena की एक रिपोर्ट में Flipkart पर Poco C51 का एडवरटाइजमेंट देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि लिस्टिंग को ई-कॉमर्स वेबसाइट से हटा दिया गया है। लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट से फोन की लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यह फोन भारत में 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश हो जाएगा।
Advertisement
 

Poco C51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


लिस्टिंग के अनुसार, Poco C51 एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर काम करेगा। इस फोन में 6.52 इंच की डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच कटआउट होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Helio G36 SoC से लैस होगा। इस फोन में 4GB RAM होगी, जिसे 3GB वर्चुअल रैम के जरिए 7GB तक बढ़ाया जा सकता है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि पोको सी51 के रियर में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा होगा। यह फोन रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Poco C51 के Redmi A2+ के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर एंट्री करने की संभावना है, जिसे बीते हफ्ते मार्च में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

Redmi A2+ में 6.52 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह फोन MediaTek Helio G36 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 3GB LPDDR4x RAM और 32GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • Bad
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी36

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.