Poco C51 मिल रहा 1 हजार रुपये सस्ता, 5000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले से लैस

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Poco C51 के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और डेप्‍थ कैमरा दिया गया है।

Poco C51 मिल रहा 1 हजार रुपये सस्ता, 5000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले से लैस

Photo Credit: Poco

Poco C51 में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco C51 में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • पोको सी51 के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Poco C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Poco C51 को इस साल अप्रैल में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब पोको का यह फोन भारी डिस्काउंट का बाद सस्ता मिल रहा है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो आप इस फोन पर विचार कर सकते हैं। यहां हम आपको इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस दोनों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco C51 पर ऑफर


Poco C51 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,499 रुपये में मिल रहा है। जबकि यह फोन इस साल अप्रैल में 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके हिसाब से तो यह फोन अब 1 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। ज्यादा लाभ के लिए बैंक ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।


Poco C51 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Poco C51 में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G36 प्रासेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM (7GB तक बढ़ा सकते हैं) और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो पोको सी51 के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। Poco C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अन्य फीचर्स में 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस शामिल है। इस फोन का वजन 192 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी36
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »