6000mAh बैटरी वाला बजट फोन Poco C40 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Poco C40 को पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जहां इसकी कीमत VND 3,490,000 (करीब 11,688 रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2022 21:26 IST
ख़ास बातें
  • Poco C40 में 6.71 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में JLQ JR10 SoC दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है

Poco C40 को पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया गया था

Poco C40 को पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया गया था और उस समय कंपनी ने कहा था कि फोन को ग्लोबल मार्केट में 16 जून को पेश किया जाएगा। आखिरकार, पोको ने आज अपनी वेबसाइट पर C40 स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है। Poco C40 में 6.71 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह पहला फोन है, जो JLQ JR10 SoC पर काम करता है।

फिलहाल Poco ने C40 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Poco C40 को पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जहां इसकी कीमत VND 3,490,000 (करीब 11,688 रुपये) है। फोन ब्लैक, येल्लो और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। ग्लोबल मार्केट में भी इसकी कीमत इसकी के आसपास हो सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C40 में 6.71 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HD+ (1560 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में JLQ JR10 SoC दिया गया है। जैसा कि हमने बताया, यह पहला किसी लोकप्रिय स्मार्टफोन है जो कि इस चिप से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G कनेक्टिविटी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल वाला कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 169.59mm, चौड़ाई 76.56mm, मोटाई 9.18mm और वजन 204 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में  6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि इस स्मार्टफोन के साथ सिर्फ 10W का चार्जर ही आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco C40, Poco C40 Price, Poco C40 Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.