Poco भारत में अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करने जा रहा है, जिसमें Poco X8 5G शामिल हैं।
Photo Credit: Poco
Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है।
Poco भारत में अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करने जा रहा है, जिसमें Poco X8 5G शामिल हैं। Poco अगले महीने यानी कि 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे Poco X8 5G के साथ X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले प्रोमोशनल टीजर और फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट से स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इन टीजर्स में फोन की शानदार बैटरी लाइफ और मजबूती का पता चलता है। यहां हम आपको Poco X8 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco X8 5G भारतीय बाजार में 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे Poco X8 Power 5G के साथ लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। चिपसेट, कैमरा हार्डवेयर और रिटेल कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी 4 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में पता चलेगी।
Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह चारों ओर स्लिम और एक जैसे बेजेल्स हैं। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी है। SGS ड्रॉप-रेसिस्टेंस टेस्टिंग से सर्टिफाइड यह डिवाइस IP69K हैवी-ड्यूटी प्रोटेक्शन और बहुत मजबूत बनावट के साथ आता है। स्क्रीन की सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी दिया गया है। Poco के इस फोन में X8 Power 5G जैसी ही स्क्रीन, बिल्ड और डिजाइन दिया गया है। इनमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है।
X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य इस्तेमाल पर 3.2 दिन तक चल सकती है। यह बैटरी 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग, पीपीएस प्रोटोकॉल सपोर्ट और 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा भी किया जा रहा है। इस फोन में फ्लैट-एज वाला डिजाइन दिया गया है और रियर की ओर ड्यूल कैमरा सेटअप है। यह कई कलर्स जैसे कि ब्लैक, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑरेंज/रस्ट फिनिश में उपलब्ध होगा। Poco अपने X8 5G के साथ बैटरी की कैपेसिटी और मजबूती पर बहुत ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में ज्यादा देर तक स्क्रीन इस्तेमाल करने की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग