Poco C3 के कथित रिटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन लीक, कीमत का हुआ खुलासा

लीक रीटेल बॉक्स के अनुसार, Poco C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Poco C3 में मिल सकता है 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • पोको सी3 फोन Redmi 9C फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
  • सामने आई कथित रिटेल बॉक्स की तस्वीर में फोन का मॉडल नंबर M2006C3MI है

Poco C3 में पेश किया जा सकता है मैट ब्लैक कलर ऑप्शन

Poco C3 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फोन के कथित रिटेल बॉक्स के जरिए हुए है, जिसकी तस्वीर टिप्सटर द्वारा टेलीग्राम पर साझा की गई है। लीक के अनुसार, पोको सी3 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये होगी। कीमत के अलावा ऑनलाइन लीक हुए रिटेल बॉक्स के जरिए पोको सी3 के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी सामने आई है, हालांकि फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi 9C का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसमें रेडमी 9सी के ही कुछ बदले कुछ स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे। आपको बता दें, जुलाई में पोको सी3 फोन ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग की खास बात यह थी कि पोको सी3 स्मार्टफोन ऐसे मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जो Redmi 9 सीरीज़ फोन के मॉडल नंबर जैसा ही था।
 

Poco C3 price in India (expected)

पोको सी3 फोन के कथित रिटेल बॉक्स की तस्वीर टिप्सटर LeakerBaba द्वारा Telegram पर साझा की गई है, जिसमें फोन के बॉक्स का फ्रंट और साइड का हिस्सा देखने को मिला है। साइड में फोन के रैम, स्टोरेज वेरिएंट, कलर वेरिएंट और कीमत के साथ SAR वैल्यू व मॉडल नंबर की जानकारी का उल्लेख किया गया है। लीक रिटेल बॉक्स के अनुसार, Poco C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये होगी। वहीं, यह फोन मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा बॉक्स पर M2006C3MI मॉडल नंबर भी स्थित था।

आपको बता दें, Poco ने पोको सी3 के लॉन्च तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

जैसे कि हमने बताया इससे पहले पोको सी3 का यह मॉडल नंबर Bluetooth SIG लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जो कि रेडमी 9 सीरीज़ फोन की लिस्ट का हिस्सा था। रेडमी 9सी फोन M2006C3MG मॉडल नंबर के साथ स्थित था, दोनों फोन के मॉडल नंबर में दिखी समानता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पोको सी3 फोन भारतीय मार्केट के लिए रेडमी 9सी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। अगर यह सच साबित होता है तो इस पोको सी3 फोन के स्पेसिफिकेशन रेडमी 9सी जैसे ही होने चाहिए।  

दिलचस्प बात यह है कि रेडमी 9सी फोन को मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, वहीं भारत में इसे Redmi 9 के तौर पर पेश किया जा चुका है जिसमें थोड़े बहुत बदलाव मौजूद हैं।
 

Redmi 9C specifications

रेडमी 9सी फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि सेल्फी कैमरा को नॉच के साथ स्थित किया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.