Oppo Find N5 या Huawei Mate X6, दोनों में कौन सा फोल्डेबल है आपके लिए बेस्ट, जानें यहां

Oppo का फोन कम दाम में बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2025 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Mate X6 का ऊंचा प्राइस इसके प्रीमियम कैमरा के साथ न्याय करता है।
  • Oppo का फोन कम दाम में बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश करता है।
  • ओप्पो का फोन यहां ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता नजर आता है।

Oppo Find N5 और Huawei Mate X6 दो ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो इस सेग्मेंट में उपलब्ध बेस्ट ऑप्शन कहे जा सकते हैं।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल फोन का एक अलग यूजर बेस है जो धीरे धीरे बढ़ रहा है। फोल्डेबल फोन इंडस्ट्री में इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेग्मेंट में Oppo Find N5 और Huawei Mate X6 दो ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो इस सेग्मेंट में उपलब्ध बेस्ट ऑप्शन कहे जा सकते हैं। दोनों ही फोन डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा टेक्नोलॉजी की सीमा को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। ऐसे में अगर किसी एक फोन को खरीदना हो तो दोनों में से किसे चुना जा सकता है? आपके इसी सवाल का जवाब हम यहां पर देने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की तुलना करके आप देख सकते हैं कि आपके लिए कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन है बेस्ट

Oppo Find N5 vs Huawei Mate X6: Design and Display 
Oppo Find N5 और Huawei Mate X6, दोनों में ही फोल्डेबल डिजाइन आता है लेकिन ओप्पो का Find N5 थोड़े बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 8.12 इंच का LTPO OLED पैनल है। वहीं, Huawei Mate X6 में 7.93 इंच का LTPO OLED पैनल मिलता है। दोनों ही स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। लेकिन यहां पर Oppo का डिस्प्ले 2450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ज्यादा चमकदार है। जबकि हुवावे के फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। ओप्पो फोन में स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है जो दोनों ही डिस्प्ले पर काम करता है। हुवावे का फोन कॉम्पेक्ट है और एरोस्पेस ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। यानी डिस्प्ले और ब्राइटनेस में ओप्पो का फोन ऊपर चला जाता है जबकि मजबूती और टिकाऊपन में हुवावे थोड़ा आगे मिलता है। 

Processor
Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट दिया गया है जबकि Huawei Mate X6 में Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। कहा जाता है कि Snapdragon 8 Elite हुवावे के Kirin के मुकाबले ज्यादा क्षमतावान है जिससे यह गेमिंग आदि के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है। 

Battery 
Oppo Find N5 में 5600mAh की बैटरी लगी है जबकि Huawei Mate X6 में 5200mAh की बैटरी लगी है। ओप्पो के फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, हुवावे फोन में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है, और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Camera
Oppo Find N5 और Huawei Mate X6, दोनों में ही ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Huawei Mate X6 में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है जो 4x ऑप्टिकल जूम कर सकता है। तीसरा सेंसर 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड है। पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड सेंसर के मामले में हुवावे का फोन ओप्पो से आगे है। ओप्पो के फाइंड एन5 में 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। 
Advertisement

Price
Oppo Find N5 की कीमत 1200 EUR (लगभग 1,12,000 रुपये) है। जबकि Huawei Mate X6 की कीमत 2000 EUR (लगभग 1,87,000 रुपये) है। Mate X6 का ऊंचा प्राइस इसके प्रीमियम कैमरा के साथ न्याय करता है। फोन में बहुत अधिक मजबूती देने की कोशिश कंपनी ने की है। वहीं, Oppo का फोन कम दाम में इसी तरह के बेहतरीन फीचर्स देने की कोशिश करता है। ओप्पो का फोन यहां ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता नजर आता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.12 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2248 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.93 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

HarmonyOS HarmonyOS 4.3

रिज़ॉल्यूशन

2240x2440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  10. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  2. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  3. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  4. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  7. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  8. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  9. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.