• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्च से पहले लीक हुआ Pixel 9a का लाइव वीडियो, ब्लैक कलर में दिखाई दिया डुअल कैमरा फोन

लॉन्च से पहले लीक हुआ Pixel 9a का लाइव वीडियो, ब्लैक कलर में दिखाई दिया डुअल कैमरा फोन

Google के अपकमिंग Pixel 9a में कैमरा सेटअप के लिए कोई उभरा हुआ आइलैंड नहीं है, जिससे इसका रियर पैनल लगभग सपाट है लगता है।

लॉन्च से पहले लीक हुआ Pixel 9a का लाइव वीडियो, ब्लैक कलर में दिखाई दिया डुअल कैमरा फोन

Photo Credit: X/ @Sudhanshu1414

ख़ास बातें
  • Pixel 9a एक हैंड्स-ऑन वीडियो को लीक किया गया है
  • फोन ब्लैक कलर (संभावत:ओब्सीडियन) में दिखाई देता है
  • बॉडी काफी हद तक Pixel 9 के समान लगती है, लेकिन कैमरा सेटअप डिजाइन अलग है
विज्ञापन
Pixel 9a को हालिया हफ्तों में कई देशों में सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं। इसके अलावा, हैंडसेट के ऑफिशियल प्रोमो पोस्टर को भी लीक किया जा चुका है। हालांकि, इन रेंडर में केवल ऊपरी हिस्सा दिखाया गया था, लेकिन अब स्मार्टफोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें स्मार्टफोन के पूरे डिजाइन को दिखाया गया है। Pixel 9a में 6.28-इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। वहीं, रियर में 48MP मेन सेंसर शामिल होने की संभावना है। Pixel 9 सीरीज के इस 'किफायती' हैंडसेट के डिजाइन में Pixel 8a की तुलना में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

Pixel 9a के एक हैंड्स-ऑन वीडियो को यूट्यूबर Alexis Garza ने अपने चैनल पर दिखाया। वीडियो में Pixel 9a को सभी एंगल से दिखाया गया है। फोन ब्लैक कलर (संभावत:ओब्सीडियन) में था, जिसमें साइड और रियर से एक फ्लैट डिजाइन था। बॉडी काफी हद तक Pixel 9 के समान थी, लेकिन कैमरा सिस्टम का डिजाइन बिल्कुल अलग था।

Google के अपकमिंग Pixel 9a में कैमरा सेटअप के लिए कोई उभरा हुआ आइलैंड नहीं है, जिससे इसका रियर पैनल लगभग सपाट है लगता है। सेटअप में दो कैमरा रिंग हैं। लीक्स का कहना है कि स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 48MP मेन सेंसर मिल सकता है।

हाल ही में टिप्सटर योगेश बराड़ ने X पर यह जानकारी दी थी कि Pixel 9a मॉडल अगले दो हफ्तों में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हो सकता है। Google Pixel 9a कथित तौर पर 19 मार्च 2025 को पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसे एक दिन बाद, यानी 20 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

इससे पहले टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने भी Google Pixel 9a के कई डिजाइन रेंडर लीक किए थे। फोन के रेंडर ब्लैक, पिंक, गोल्ड और हल्के लैवेंडर शेड्स में दिखाई देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें Obsidian, Peony, Porcelain और Iris नाम से पेश कर सकती है। वहीं, फ्रंट में, डिस्प्ले पर टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई दिया था। चारो ओर बेजल्स एक समान थें। राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन सेट थें। 

हालिया लीक हुई जानकारियों और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित रूप से Google Pixel 9a में 6.28-इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरा सेटअप में मेन रियर कैमरा सेंसर के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 13MP Sony IMX712 शूटर शामिल हो सकता है। 

इसके Tensor G4 प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है। इसके अलावा, फोन 5100mAh की बैटरी और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की भी उम्मीद है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68 रेटेड बिल्ड के साथ इसके आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 पर रन करने की संभावना जताई जा रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »