Google ने कहा Pixel 6, Pixel 6 Pro इंडियन मार्केट में नहीं होंगे लॉन्च!

Google के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro कई कारणों से भारत नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 6 और Pixel 6 Pro कई कारणों से भारत नहीं आ रहे हैं।
  • फ्लैगशिप पिक्सल फोन की बात आती है तो गूगल भारत को महत्व नहीं देता है।
  • जानकार कहते हैं कि पिक्सल सीरीज इंडियन कस्टमर्स को नहीं रिझा पाई है।

कंपनी ने भारत देश में अपना कोई भी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है।

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में लॉन्च नहीं होने वाले हैं, Google ने गैजेट्स 360 को यह कन्फर्म किया है। दोनों नए Google Pixel फोन को मंगलवार को कंपनी के स्वामित्व वाले Tensor SoC के साथ एक वर्चुअल इवेंट में रिवील किया गया। इसमें एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार और नया डिजाइन दिया गया है। Pixel 6 और Pixel 6 Pro भी Android 12 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स के साथ आते हैं। सीरीज में, Pixel 6 Pro 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ एक बेहतर एक्सपीरियंस देता है। दूसरी ओर, Pixel 6 90Hz OLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है।

Google के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro कई कारणों से भारत नहीं आ रहे हैं।
Advertisement
“ग्लोबल डिमांड सप्लाई जैसे मुद्दों सहित कई कारणों से, हम अपने प्रोडक्ट्स को सभी बाजारों में उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। हम अपने मौजूदा पिक्सल फोन के लिए कमिटेड हैं और भविष्य में और अधिक देशों में पिक्सेल डिवाइसेज को लाने के लिए तत्पर हैं।” प्रवक्ता ने एक ईमेल की गई स्टेटमेंट में कहा।

यह पहली बार नहीं है जब Google ने अपने नए पिक्सल फोन भारत में नहीं लाने का फैसला किया है। वास्तव में, कंपनी ने देश में अपना कोई भी लेटेस्ट फ्लैगशिप लॉन्च नहीं किया है। इनमें Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 4a 5G और Pixel 5 शामिल हैं। हालाँकि, इसने पिछले साल भारतीय बाज़ार में रेगुलर Pixel 4a लाया था।
Advertisement
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि जब फ्लैगशिप पिक्सल फोन की बात आती है तो गूगल भारत को महत्व नहीं देता है और इसके लिए उसके पास कारणों की एक सूची भी है। 

"इंडियन मार्केट अपने आकार के किसी भी अन्य बाजार की तुलना में बहुत अलग तरीके से बनी है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक (स्मार्टफोन) बाजार 20,000 रुपये (लगभग 300 डॉलर) से नीचे का है। यानि इंडियन मार्केट में 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन का बोलबाला है।" मार्केट इंटेलिजेंस फर्म IDC India के रिसर्च डायरेक्टर नवकेंद्र सिंह ने कहा। 
Advertisement
सिंह ने कहा कि चूंकि ज्यादातर भारतीय कस्टमर्स फोन खरीदते समय स्पेसिफिकेशन्स को पसंद करते हैं, और पिक्सेल लाइनअप जो कि पिक्सेल 6 सीरीज तक 'अंडर-स्पेक्ड' रहा है, इस वजह से भारतीय कस्टमर्स को अपनी ओर नहीं खींच पाया है। 

Counterpoint एनालिस्ट फर्म के एसोसिएट डायरेक्टर Tarun Pathak ने कहा कि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पिक्सल सीरीज का 1 प्रतिशत से भी कम मार्केट शेयर है। फिर भी कैमरा फोन चाहने वालों के बीच में पिक्सल सीरीज काफी पॉपुलर है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.