दावा- किसी की भी हो उंगली, Pixel 6 और Pixel 6 Pro हो सकता है अनलॉक !

यूजर्स ने एक बग के बारे में शिकायत की है, जो फोन की बैटरी खत्म होने पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को अनलॉक होने से रोकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 नवंबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि यूजर्स के फोन के फिंगरप्रिंट स्‍कैनर ब्रेक हो रहे हैं
  • यूजर्स ने एक बग के बारे में शिकायत की है, जो इस परेशानी की वजह है
  • कुछ यूजर्स ने फोन को फैक्‍ट्री रीसेट करके इस समस्‍या को सुलझा लिया

यूजर्स का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए नवंबर के Android सिक्‍योरिटी अपडेट के बाद फिंगरप्रिंट रेकॉग्निशन फेल होने लगा था।

Pixel 6 और Pixel 6 Pro डिवाइसेज में तकनीकी खामियां रिपोर्ट की जा रही हैं। दावा किया गया है कि उन यूजर्स के फोन के फिंगरप्रिंट स्‍कैनर ब्रेक हो रहे हैं, जो फोन की बैटरी पूरी तरह से डिस्‍चार्ज कर देते हैं। नया इशू, पिक्सल 6 सीरीज के कई यूजर्स की उस शिकायत के तुरंत बाद आया है, जिसमें इन फोन्‍स के अनरिस्‍पांसिव फिंगरप्रिंट स्कैनर के बारे में बताया गया था। Google ने उन यूजर्स को जवाब देते हुए कहा था कि "उन्नत सुरक्षा एल्गोरिदम" में लैग इसकी वजह है। वहीं, कुछ मामलों में Pixel 6 का फिंगरप्रिंट स्कैनर उतना सुरक्षित नहीं पाया गया है। यह अनरजिस्टर्ड फ‍िंगर का इस्‍तेमाल होने पर भी फोन को अनलॉक कर सकता है।

Reddit पर Pixel 6 और Pixel 6 Pro के कई  यूजर्स ने एक बग के बारे में शिकायत की है, जो फोन की बैटरी खत्म होने पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को अनलॉक होने से रोकता है। Google इश्यू ट्रैकर वेबसाइट पर दर्ज एक बग रिपोर्ट में कई यूजर्स ने मेंशन किया है कि बैटरी को दोबारा चार्ज करने और फोन को रिबूट करने के बाद भी Pixel 6 और Pixel 6 Pro में फिंगरप्रिंट इनरोलमेंट ऑप्‍शन, सेटिंग मेनू में दिखना बंद हो जाता है। कुछ यूजर्स को यह ऑप्‍शन तो मिला, लेकिन इसमें एरर आ गया।

यह इशू किसी हार्डवेयर समस्या की वजह नहीं लगता है, क्योंकि कुछ यूजर्स ने फोन को फैक्‍ट्री रीसेट करके इस समस्‍या को सुलझा लिया। लेकिन बार-बार ऐसा नहीं किया जा सकता और इस प्रक्रिया में सेटिंग्‍स का कुछ डेटा भी चला जाता है।

Google ने अभी तक इस मामले में यूजर्स को कोई जवाब नहीं द‍िया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए नवंबर के Android सिक्‍योरिटी अपडेट के बाद फिंगरप्रिंट रेकॉग्निशन फेल होने लगा था।
Advertisement

बता दें कि यह बग Pixel 6 और Pixel 6 Pro में रिपोर्ट हुआ है। इससे पिछली रिपोर्टों में कहा गया था कि बिल्‍ट-इन-स्‍कैनर कुछ यूजर्स के मामले में जरूरत से ज्‍यादा समय ले रहा है। वैसे, Google इसे बग नहीं मानता है और सिक्‍योरिटी एल्गोरिदम की वजह बताता है। पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Google के पहले फोन हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Google इस बग को सही ठहराए या उसे इस मामले में किसी तरह की मदद मिले, क्योंकि मार्केट में कई एंड्रॉयड फोन मेकर्स हैं, जिन्होंने बिना किसी कमी के इस तरह के सेंसर अपने मिड रेंज स्‍मार्टफोन के लिए तैयार किए हैं। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 6, Pixel 6 Pro, Fingerprint scanner, Battery, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.