• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10 मिनट की कॉल पर इतना गर्म हुआ Pixel 6 Pro कि पड़ गए जलने के निशान! जानें पूरा मामला

10 मिनट की कॉल पर इतना गर्म हुआ Pixel 6 Pro कि पड़ गए जलने के निशान! जानें पूरा मामला

Reddit पर एक यूजर ने अपने Pixel 6 Pro की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन के अंदर हीट सिंक एरियार पर जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं।

10 मिनट की कॉल पर इतना गर्म हुआ Pixel 6 Pro कि पड़ गए जलने के निशान! जानें पूरा मामला

Photo Credit: Reddit (u/zybernau)

ख़ास बातें
  • Tensor चिपसेट्स के साथ ओवरहीटिंग की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है
  • एक यूजर ने कहा है कि 10 मिनट की कॉल के बाद उसका Pixel 6 Pro ओवरहीट हो गया
  • एक अन्य लिंक से पता चलता है कि उसका फोन 1 महीने पहले ब्रिक हो गया था
विज्ञापन
कुछ महीनों पहले Google ने अपना इस साल की फ्लैगशिप Pixel 8 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके कुछ दिनों के भीतर ही यूजर्स द्वारा ओवरहीटिंग की समस्या रिपोर्ट की गई। यूजर्स ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके Pixel 8 की बैटरी कम बैकअप दे रही थी और साथ ही स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म भी हो रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि ओवरहीटिंग की समस्या केवल Pixel 8 सीरीज में शामिल Tensor G3 चिपसेट के साथ नहीं है, बल्कि Pixel 6 सीरीज में शामिल Tensor G1 चिपसेट में भी है, क्योंकि Reddit पर एक यूजर ने बताया है कि उसका Pixel 6 Pro स्मार्टफोन मात्र 10 मिनट की कॉल के बाद ही इतना गर्म हो गया कि चिपसेट के आसपास के क्षेत्र पर जलने के निशान पड़ गए।

Reddit पर एक यूजर ने अपने Pixel 6 Pro की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन के अंदर हीट सिंक एरियार पर जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शाता है कि Tensor चिप काम के दौरान बहुत अधिक गर्म हो जाता है। हालांकि, यदि कोई भारी काम किया जा रहा हो तो फोन के गर्म होने की बात समझ आती है, लेकिन पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर एक अन्य यूजर के प्रश्न का उत्तर देते हुए Pixel 6 Pro यूजर ने बताया कि उस दौरान वह केवल 10 मिनट से एक कॉल पर था।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Tensor चिपसेट्स के साथ ओवरहीटिंग की शिकायतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि भले ही चिपसेट Google द्वारा विकसित किए गए हैं, लेकिन ये Samsung के Exynos चिप आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो पहले से ही Samsung फ्लैगशिप्स पर मौजूद चिपसेट के ओवरहीटिंग की शिकायतों के लिए जिम्मेदार है।

हालांकि, इस यह स्पष्ट नहीं है कि डिवाइस के कोई छेड़छाड़ हुई थी या नहीं। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इसी शिकायतकर्ता का एक अन्य पोस्ट पर किया गया कमेंट शेयर किया, जिससे पता चलता है कि यह यूजर अपने Pixel 6 Pro पर थर्ड-पार्टी ROM इंस्टॉल करता है, जिसके चलते करीब 1 महीने पहले उसका Pixel 6 Pro ब्रिक हो गया था और उसे फोन पर केवल काली स्क्रीन दिखाई दे रही थी।

संभवत: यूजर ने Pixel 6 Pro ब्रिक होने के बाद उसे खोला हो और किसी छेड़छाड़ के चलते यह हादसा हुआ हो। Gadgets 360 डिवाइस में कॉलिंग के दौरान ओवरहीटिंग के चलते हीटसिंक के जलने की पुष्टि नहीं करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »