Pixel 6, Pixel 6 Pro के डिस्प्ले में आ रहे क्रैक, कंपनी ने बंद किए Call Screen जैसे फीचर्स

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के कई यूजर्स का कहना है कि उनके Google Pixel स्मार्टफोन की स्क्रीन में बार-बार कहीं भी क्रैक पड़ रहा है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 6 और Pixel 6 Pro में आ रही है क्रैक पड़ने की समस्या।
  • स्मार्टफोन्स के यूजर्स ने Reddit और Google Support फोरम पर शिकायत की।
  • दोनों फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है।

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro में आ रही क्रैक की समस्या पर कंपनी ने अभी कोई रेस्पोन्स नहीं दिया है।

Pixel 6 और Pixel 6 Pro के यूजर्स फोन के ग्लास में बिना किसी वजह के क्रैक पड़ जाने की समस्या का सामना कर रहे हैं। यूजर्स ने कथित तौर पर इस बारे में कंपनी के सपोर्ट फोरम और Reddit का रुख किया है। इस समस्या का सामना कर रहे यूजर्स का कहना है कि उनके Google Pixel स्मार्टफोन में बार-बार कहीं भी क्रैक पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि इस समस्या से बड़ी संख्या में यूजर्स परेशान हैं। Google की तरफ से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट है या नहीं। इसके अलावा कंपनी ने Hold For Me और Call Screen नाम के दो असिस्टेंट इनेबल्ड फीचर्स को अस्थायी तौर पर डिसेबल कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सल 6 स्मार्टफोन्स पर दिसंबर के अपडेट के बाद बग आ गया था जिसकी वजह से कंपनी ने इन फीचर्स को डिसेबल किया। 

Pixel 6 और Pixel 6 Pro को गूगल ने हाल ही में लॉन्च किया था। अब इन स्मार्टफोन्स के यूजर्स ने Reddit और Google Support फोरम पर शिकायत दर्ज की है कि इन स्मार्टफोन्स में क्रैक पड़ रहे हैं। इस अपडेट को सबसे पहले Android Police द्वारा स्पॉट किया गया। इन स्मार्टफोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है। मार्केट में इसे सबसे कड़े प्रोटेक्टिव डिस्प्ले कवरिंग के रूप में जाना जाता है। कुछ यूजर्स ने फोरम पर अपने स्मार्टफोन के क्रैक वाले डिस्प्ले की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। 

एक यूजर ने कहा है कि उनका फोन कभी नहीं गिरा है फिर भी उसमें क्रैक पड़ा है। लेकिन कंपनी की हेल्पलाइन से उन्हें जवाब मिला कि फोन की स्क्रीन यूं ही कभी नहीं टूटती है। ज्यादातर शिकायतें Pixel 6 Pro यूजर्स की ओर से मिली हैं। Pixel 6 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के सपोर्ट थ्रेड पर कस्टमर्स की 27 प्रतिक्रियाएं हैं और खबर लिखने के समय तक गूगल ने इन शिकायतों पर कोई रेस्पोन्स नहीं दिया था।  

गैजेट्स 360 ने भी कंपनी से प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किया है। जैसे ही इस बारे में कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलेगी उसे यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा। 
Advertisement

Pixel 6 से जुड़ी एक और अपडेट में गूगल ने Call Screen और Hold For Me फीचर को डिसेबल कर दिया है। ये दोनों ही फीचर असिस्टेंट इनेबल्ड हैं। एक सपोर्ट थ्रेड में एक प्रोडक्ट सपोर्ट मैनेजर ने बताया है कि कंपनी ने एंड्रॉयड 12 के दिसंबर क्यूपीआर (QPR) रिलीज पर रन करने वाले Pixel 6 स्मार्टफोन्स में इन फीचर्स को डिसेबल किया है। इनमें कुछ समस्याएं थीं जिनको ठीक करने के लिए ऐसा किया गया है। Call Screen फीचर यूजर्स के लिए उस सपोर्टेड एरिया में अनजान नम्बर से आ रही कॉल को अलग छांटने में काम आती है। Hold For Me फीचर की मदद से यूजर कॉल के दौरान दूसरे काम भी कर सकता है और फोन उसके लिए होल्ड पर रहता है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  12. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  15. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  16. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  17. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.