फीकॉम क्लू 630 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

फीकॉम क्लू 630 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन
फीकॉम ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन क्लू 630 भारत में लॉन्च किया है। फीकॉम क्लू 630 की कीमत 3,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर उपलब्ध है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट से लैस यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  2. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  3. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  4. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  5. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  7. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  8. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  10. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »