पेप्सी ने लॉन्च किया फोन पी1एस, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

पेप्सी ने लॉन्च किया फोन पी1एस, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
पेप्सी ब्रांड के स्मार्टफोन डेवलप किए जाने की खबर पिछले महीने ही आ गई थी। गुरुवार को इस लोकप्रिय ब्रांड ने चीन में अपने फोन पी1 और फोन पी1एस से पर्दा उठा लिया। आपको बता दें कि मुख्यतः फूड और बेवरेज का कारोबार करने वाली पेप्सी कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए क्राउडफंडिंग का कैंपेन चला रही है।

यह भी साफ कर दें कि पेप्सी इस स्मार्टफोन को खुद नहीं बना रही है, इनमें कंपनी के ब्रांड लाइसेंसिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को शैनझेन स्थित स्कूबी कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन के दो वर्ज़न पेश किए हैं। फोन पी1 रेगुलर वर्ज़न है जबकि फोन पी1एस सिर्फ चाइना यूनीकॉम के साथ काम करेगा। दोनों वेरिएंट में और कोई भी अंतर नहीं है।

पेप्सी फोन पी1एस (और पी1) चीन में क्राउडफंडिंग के जरिए jd.com पर उपलब्ध है। शुरुआत में नीलामी में हिस्सा लेने वाले यूज़र को हैंडसेट के लिए 499 चीनी युआन (करीब 5,000 रुपये) देने थे। इसके बाद अगले 1000 कस्टमर के लिए फोन 699 चीनी युआन (करीब 7,250 रुपये) में उपलब्ध कराया गया। इसके बाद अगले 1000 लोगों के लिए 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में। और टार्गेट पूरा होने तक बाकी यूज़र के लिए 1,299 चीनी युआन (करीब 13,470 रुपये) में। कंपनी ने 3 दिसंबर तक 3 मिलियन चीनी युआन (करीब 3,10,69,901 रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक कंपनी को 637,614 चीनी युआन (करीब 66,03,534 रुपये) मिल गया था।
pepsi phone p1 rear
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पेप्सी फोन पी1एस (और पी1) में 5.5 इंच का 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले होगा। यह स्मार्टफोन डीडो ओएस 6.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल-सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इसमें दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल सिम कार्ड या माइक्रोएसडी कार्ड के लिए किया जा सकता है।

पेप्सी फोन पी1एस (और पी1) में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6592) प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

4जी एलटीई से लैस पेप्सी फोन पी1एस (और पी1) में ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.2x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। पेप्सी फोन पी1एस (और पी1) ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »