आपके मोबाइल फोन में 'पैनिक बटन' होने के मायने

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 18:34 IST
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अगले साल से देश में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन एक ‘पैनिक बटन' के साथ आएंगे। यह बटन ऐसा होगा जिसके जरिए किसी भी संकट की स्थिति में आसानी से फोन किया जा सकेगा।
एक तरह से यह बटन आपात स्थिति में फोन (इमरजेंसी कॉल) करने का जरिया होगा। बेसिक फोन में इसे 5 या 9 नंबर में इंटिग्रेट किया जाएगा। इमरजेंसी नंबर पर होल्ड करने से पैनिक बटन ऑन हो जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार की किस एजेंसी को यह अलर्ट जाएगा। संभव है कि सरकार इसे एकल इमरजेंसी नंबर 112 से जोड़ दे, जैसा कि अमेरिका में 911 के साथ है।
Advertisement

स्मार्टफोन पर तो आज की तारीख में यूज़र दिल्ली पुलिस के हिम्मत ऐप और कैनवसएम को डाउनलोड कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल संकट की स्थिति में किया जा सकता है। लेकिन सरकार का कहना है कि आपातकाल की स्थिति में किसी ऐप को लॉन्च करने में बहुत वक्त लग सकता है। अब नए कानून के मुताबिक, ''पैनिक अलर्ट [5 या 9] नंबर को लंबे समय दबाने पर एक्टिव हो जाना चाहिए। या फिर पावर ऑन या ऑफ बटन को लगातार क्रम में तीन बार दबाने पर।"

यही नहीं एक जनवरी 2018 से सभी फोनों में जीपीएस नैविगेशन सिस्टम भी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे यूज़र के लोकेशन आसानी से पता लगाया जा सकेगा। इसका असर फोन की कीमत पर भी पड़ सकता है।
Advertisement

सरकार द्वारा जारी की अधिसूचना से यह साफ नहीं है कि पैनिक बटन को हिट करने पर किन-किन लोगों को अपने आप फोन कॉल चला जाएगा। और इस कॉल में किस तरह की जानकारियां शामिल होंगी।

गौर करने वाली बात है कि भारत में उबर और ओला जैसे ट्रैवल ऐप पहले सी पैनिक बटन के साथ आते हैं। उबर ऐप में पैनिक बटन दबाने पर अपने आप ही स्थानीय पुलिस को फोन कॉल चला जाता है। इसके साथ कैब का जीपीएस लोकेशन, यात्री और ड्राइवर की पहचान व फोन नंबर पुलिस के साथ साझा किए जाते हैं।
Advertisement

नई ज़रूरतों को ध्यान में रखने के लिए अब ऐप्पल और सैमसंग समेत सभी फोन निर्माता कंपनियों को पैनिक बटन के लिए सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे।
Advertisement

ऐप्पल तो आसानी से सॉफ्टवेयर में बदलाव करके इस फ़ीचर को अपने मोबाइल का हिस्सा बना लेगी। लेकिन मुश्किल एंड्रॉयड वालों के लिए है। क्योंकि आज की तारीख में एंड्रॉयड पर आधारित फोन बनाने वाली कंपनियां बहुत ज्यादा हैं।

एक और सवाल यह है कि क्या इस फ़ीचर के चक्कर में भारत में कुछ फोन के लॉन्च में देरी तो नहीं होगी। दरअसल, कई स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश करने से पहले उन्हें चीन या अमेरिका में लॉन्च किया जाता है। अब फोन के भारतीय वेरिएंट में अलग से पैनिक बटन जोड़ना परेशान करने वाला हो सकता है। संभव है कि इस वजह से फोन को भारत में पेश करने में देरी हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.