Panasonic ने लॉन्च किया नया Toughbook S1 टैबलेट, जबरदस्त मजबूती है इसकी खासियत

यह डिवाइस Android 10 पर आधारित है और इसमें 7 इंच की WXGA (800x1,280 पिक्सल) डिस्पले है।

Panasonic ने लॉन्च किया नया Toughbook S1 टैबलेट, जबरदस्त मजबूती है इसकी खासियत

फोटो और वीडियो के लिए डिवाइस में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Panasonic Toughbook S1 में 3,200mAh की बैटरी है
  • Warm Swap कार्यप्रणाली के साथ इसकी बैटरी को 5,580mAh तक बढाया जा सकता है
  • फिलहाल Panasonic Toughbook S1 केवल यूएस में ही उपलब्ध है
विज्ञापन
Panasonic Toughbook S1 रग्ड टेबलेट यूएस में लॉन्च कर दी गई है। इसे लॉजिस्टिक्स, ट्रांस्पोर्टेशन, रिटेल, फील्ड सर्विस व अन्य बाजारों के लिए लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Android 10 पर ऑपरेट करती है। इसमें कुछ विशिष्ट फीचर जैसे वैकल्पिक इंटीग्रेटेड बारकोड रीडर और वैकल्पिक अतिरिक्त बैटरी लाइफ दी गई है। Panasonic Toughbook S1 में डिसप्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स हैं जो इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसमें धूल मिट्टी व पानी की बौछारों से बचाव हेतु IP सर्टीफिकेशन के IP65 और IP67 दो विकल्प मिलते हैं। इसमें सिंगल रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन है और एक ही कलर ऑप्शन दिया गया है।
 

Panasonic Toughbook S1 price

Panasonic Toughbook S1 के एकमात्र 4GB RAM + 64GB मॉडल की कीमत यूएस में $2,499 (लगभग 1.82 लाख रुपये) है। फिलहाल यह केवल यूएस में ही खरीदी जा सकती है। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Panasonic Toughbook S1 specifications, features

यह डिवाइस Android 10 पर आधारित है और इसमें 7 इंच की WXGA (800x1,280 पिक्सल) डिस्पले है। इसमें 10 प्वॉइंट केपेसीटिव मल्टी टच, ग्लॉव टच मोड, एंटी रिफ्लेक्टिव (AR) स्क्रीन ट्रीटमेंट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 660 SoC चिप दी गई है जिसे 4 जीबी की LPDDR4 रैम और 64 जीबी की स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया गया है। स्टोरेज को SD कार्ड की मदद से 2 जीबी, SDH कार्ड की मदद से 32 जीबी और SDX कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Panasonic Toughbook S1 में Qualcomm WCN3990 Wi-Fi, 4G, Bluetooth v5.1, GPS, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB Type-C दिया गया है। साथ ही इसमें डॉकिंग कनेक्टकर, वैकल्पिक यूएसबी टाइप-ए होस्ट पोर्ट भी दिया गया है। सेंसर्स में एम्बिएंट लाइट, डिजिटल कम्पास, गायरोस्कोप और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं।

Panasonic Toughbook S1 में 3,200mAh की बैटरी है जो कि 3 घंटे का चार्जिंग टाइम लेने के बाद लगभग 8 घंटे का बैकअप दे सकती है। इसकी Warm Swap कार्यप्रणाली के साथ इसकी बैटरी को 5,580mAh तक बढाया जा सकता है। इसके उपरान्त यह 4.5 घंटे का चार्जिंग टाइम लेकर 14 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसका आकार 193x131x19.07mm है और भार 426 ग्राम है। यह कठोरता के लिहाज से MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन के साथ आती है। साथ ही धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 अथवा IP67 सर्टीफिकेशन दी गई है। इसके द्वारा यह पांच फीट तक पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »