Octa-Core प्रोसेसर वाला Panasonic Eluga Z स्मार्टफोन लॉन्च

Octa-Core प्रोसेसर वाला Panasonic Eluga Z स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
पैनासोनिक (Panasonic) ने अपने नए एलुगा जेड (Eluga Z) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत 13,490 रुपये है और यह जुलाई के दूसरे हफ्ते से शैंपेन गोल्ड, आइवरी व्हाइट व मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

कंपनी का कहना है कि इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसका 'मेटल ब्लेड' डिजाइन और 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। यह एक डुअल सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पैनासोनिक एलुगा ज़ेड (Panasonic Eluga Z) में 5 इंच (720x1280 pixel) का Amoled डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.4GHz octa-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा और इसके साथ  
होगा 2GB का रैम (RAM)।

Panasonic Eluga Z में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हैंडसेट में 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2050mAh की बैटरी है, जिसमें फास्ट चार्जिंग फीचर के लिए सपोर्ट भी है।

Eluga Z का डाइमेंशन 141.3x70.6x6.85mm है और वजन 120 ग्राम। Panasonic Eluga Z में 3G, USB-OTG, हॉटस्पॉट और डायरेक्ट फंक्शनालिटी के साथ वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS और EDR के साथ ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर हैं। स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर फीचर भी हैं। हैंडसेट फ्लिप कवर, प्रोटेक्टिव केस और स्क्रीन गार्ड के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »