Panasonic Eluga Switch लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

Panasonic Eluga Switch लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस
विज्ञापन
पैनासोनिक (Panasonic) ने भारत में एलुगा स्विच (Eluga Switch) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत है 19,990 रुपये। स्मार्टफोन का गन मेटल ग्रे कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर मिलेगा।

(यह भी देखें: Panasonic Eluga Switch बनाम Oppo R5s)

पैनासोनिक एलुगा स्विच (Panasonic Eluga Switch) स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें Asahi Dragon Trail Glass का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट को स्क्रैच फ्री रखने के लिए Oleophobic Coating दिया गया है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर चलने वाले Eluga Switch में 1.5GHz octa core Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है Adreno 405 GPU। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद नहीं है। डिवाइस 2910mAh की बैटरी के साथ आएगा।

(यह भी देखें: Panasonic Eluga Switch बनाम Micromax Canvas Sliver 5)

Panasonic Eluga Switch का डाइमेंशन 152.7x75.14x7.4mm है और वज़न 141 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 3G, USB OTG, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ 4.1, Android Beam, NFC और 4G LTE (Band 1/3/7/8/20) को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, गायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। Panasonic ने इस डिवाइस में JBL पावर्ड 1.2W के डुअल फ्रंट स्पीकर्स दिए हैं। स्पीकर हाई-फाई साउंड और 3डी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। डिवाइस के साथ JBL के हैंडसेट भी मिलेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »