• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक के दो स्मार्टफोन लॉन्च, एक में है 5000 एमएएच बैटरी और दूसरे में दो रियर कैमरे

पैनासोनिक के दो स्मार्टफोन लॉन्च, एक में है 5000 एमएएच बैटरी और दूसरे में दो रियर कैमरे

पैनासोनिक ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपने एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए। बता दें कि इन स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। एलुगा रे सीरीज़ के ये दोनों नए स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

पैनासोनिक के दो स्मार्टफोन लॉन्च, एक में है 5000 एमएएच बैटरी और दूसरे में दो रियर कैमरे
विज्ञापन
पैनासोनिक ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपने एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए। बता दें कि इन स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। एलुगा रे सीरीज़ के ये दोनों नए स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। Panasonic Eluga Ray 500, Eluga Ray 700 फोन बजट दाम में आते हैं। गौर करने वाली बात है कि कम कीमत वाले एलुगा रे 500 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 21 सितंबर, गुरुवार से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
 

पैनासोनिक एलुगा रे 500, एलुगा रे 700 कीमत

पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में जबकि एलुगा रे 700 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, मरीन ब्लू और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन को 21 सितंबर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बुधवार से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन सेल में ये फोन उपलब्ध होंगे।

फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने परर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड यूज़र को अतिरिक्त 5 प्रतिशित की छूट भी मिलेगी।
 

पैनासोनिक एलुगा रे 500, एलुगा रे 700 फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन

दोनों एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700 के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे जिसका मतलब है कि आपको फोन में बेकार की चीजें बहुत कम देखने को मिलेंगी।

दोनों डिवाइस में मुख्य फर्क है कैमरा सेटअप का। एलुगा रे 500 में एलईडी फ्लैश के साथ जहां 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं एलुगा रे 700 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। बहरहाल, एलुगा रे 500 में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है जबकि एलुगा रे 700 में एक 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। एलुगा रे 500 में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस ऑन सेल डिस्प्ले है जबकि एलुगा रे 700 में 5.5 इंच एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले दिया गया है। एलुगा रे 500 में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 प्रोसेसर जबकि एलुगा रे 700 में ज़्यादा दमदार ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटीके6753 प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है।

रैम और स्टोरेज की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। एलुगा रे 500 में 4000 एमएएच जबकि एलुगा रे 700 में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है। एलुगा रे 500 का डाइमेंशन 144.26x71.26x9.2 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम जबकि एलुगा रे 700 का डाइमेंशन 153.75x75.35x8.9 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है। दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 3.5 एमएम  हेडफोन जैक दिए गए हैं। दोनों फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »