पैनासोनिक एलुगा प्योर लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा प्योर लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा प्योर, टाइटेनियम ग्रे कलर में मिलेगा
  • इस फोन में 2 जीबी रैम है
  • एलुगा प्योर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज़ में अपना नया बजट स्मार्टफोन ताइवान में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 4,990 न्यू ताइवान डॉलर (करीब 10,700 रुपये) है। यह फोन 27 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। पैनासोनिक एलुगा प्योर, टाइटेनियम ग्रे कलर में मिलेगा। अभी फोन के ताइवान से बाहर दूसरे बाजारों में लॉन्च होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पैनासोनिकि एलुगा प्योर में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 64-बिट प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयूय दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलुगा प्योर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर फिटहोम यूआई दी गई है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी फोन बेहतर सेल्फी ली जा सकती है।

पैनासोनिक एलुगा प्योर का डाइमेंशन 152x 76.8x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। इस फोन में 2900 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »