Panasonic Eluga Icon स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 अगस्त 2015 16:36 IST
पैनासोनिक (Panasonic) इंडिया ने अपना नया स्मार्टफोन एलुगा आइकन (Eluga Icon) लॉन्च किया है। पैनासोनिक एलुगा आइकन (Panasonic Eluga Icon) की कीमत 10,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न (Amazon.in) पर सोमवार से मिलेगा। डिवाइस के गोल्ड और स्लेट कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

Panasonic Eluga Icon में 3500mAh की बैटरी है जो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है। इस स्मार्टफोन की दूसरी बड़ी खासियत 4G LTE कनेक्टिविटी का मौजूद होना है। डिवाइस में भारत में इस्तेमाल हो रहे LTE बैंड के लिए भी सपोर्ट मौजूद है। इस कीमत में Eluga Icon की टक्कर 9,999 रुपये वाले लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note), 7,999 रुपये के शाओमी रेडमी नोट 4जी (Xiaomi Redmi Note 4G) और 11,999 रुपये में मिलने वाले Motorola Moto G (3rd Gen) के 1GB वेरिएंट से होगी।

(यह भी देखें: Panasonic Eluga Icon बनाम Motorola Moto G (3rd Gen ) बनाम Xiaomi Redmi Note 4G बनाम Lenovo K3 Note)

Panasonic Eluga Icon में 5.5 इंच (720x1280 pixels) का OGS (one glass solution) डिस्प्ले है। यह एक डुअल-सिम (GSM+LTE) फोन है। स्मार्टफोन में ICON UI का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) पर बेस्ड है। डिवाइस में 1.5GHz 64-bit True Octa-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर के साथ 2GB का रैम (RAM) होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस में इस्तेमाल की गई 3500mAh की बैटरी 19 घंटे का टॉक टाइम और 900 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। डिवाइस की मोटाई 7.9mm है और वज़न 147 ग्राम।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि Eluga Icon में iSense, Smart Awake और Blink Play जैसे फीचर मौजूद हैं। यह MediaTek के HotKnot फाइल ट्रांसफर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। 4G के अलावा Eluga Icon वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/A-GPS, OTG सपोर्ट, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  3. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  4. Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  2. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  3. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  4. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  5. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  6. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  7. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  8. Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.