10000 एमएएच बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला यह फोन जून में हो सकता है लॉन्च

चीनी कंपनी ओकीटेल 2015 में के10000 स्मार्टफोन को लॉन्च करके सूर्खियों में आ गई थी। दरअसल, यह फोन 10000 एमएएच बैटरी से लैस है। अब एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब कंपनी के10000 प्रो की तैयारी कर रही है जो मार्केट में जून महीने की शुरुआत तक उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 मई 2017 14:48 IST
चीनी कंपनी ओकीटेल 2015 में के10000 स्मार्टफोन को लॉन्च करके सूर्खियों में आ गई थी। दरअसल, यह फोन 10000 एमएएच बैटरी से लैस है। अब एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब कंपनी के10000 प्रो की तैयारी कर रही है जो मार्केट में जून महीने की शुरुआत तक उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रो वेरिएंट में भी बैटरी 10000 एमएएच की है, लेकिन इसमें 12वोल्ट/2एंपियर फ्लैश चार्जर दिया जाएगा। यह फोन को मात्र तीन घंटे में पूरी तरह से चार्ज कर देगा। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओकीटेल के10000 प्रो में 5.5 इंच का (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। याद रहे कि पहला वेरिएंट 720 पिक्सल डिस्प्ले के साथ आता था और इसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन नहीं थी। प्रोसेसर को भी अपग्रेड किया गया है। ओकीटेल के10000 प्रो में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज भी 32 जीबी कर दी गई है। दूसरी तरफ, ओकीटेल के10000 की तुलना में प्रो वर्ज़न का वज़न 27.5 ग्राम कम है। ओकीटेल के10000 प्रो का वज़न 292.5 ग्राम है।

पिछले साल अक्टूबर महीने में ओकीटेल द्वारा ओकीटेल के10000एस को लॉन्च किए जाने की भी चर्चा थी। बताया गया था कि कंपनी इस वेरिएंट में मोटाई और वज़न जैसी समस्याओं को दूर करेगी। कंपनी इसके डिजाइन में भी बदलाव करेगी। ओकीटेल के10000एस में कंपनी द्वारा पुराने मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट की जगह मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की खबर थी। लेकिन अभी इस स्मार्टफोन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है।

अभी ओकीटेल के10000 प्रो को जून महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र इमेज में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर दिख रहा है। यह ओकीटेल के10000 में नहीं मौज़ूद था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.