Oppo का नया ऑडियो प्रोडक्ट होगा 7 अप्रैल को लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Oppo ने हाल ही में भारत में Enco Free ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स को लॉन्च किया था। यह एयरपोड्स जैसे कवर के साथ आता है। लेकिन नया ईयरपोड बिल्कुल ही अलग हो सकता है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 15:08 IST
ख़ास बातें
  • यह Oppo Enco W31 हो सकता है
  • Oppo Acoustics ने ज़ारी किया है यह टीज़र
  • Oppo का यह प्रोडक्ट चीन में हो रहा है लॉन्च
Oppo ने हाल ही में भारत में अपने पहले ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक नए मॉडल को 7 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी आधिकारिक टीज़र इमेज में एक सर्कुलर डिवाइस नज़र आ रहा है। यह इशारा है कि प्रोडक्ट स्पीकर हो सकता है या नए ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स। नए प्रोडक्ट को चीनी मार्केट में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन को हटाए जाने के बाद यह प्रोडक्ट भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी कौन सा प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। लेकिन इंतज़ार लंबा नहीं है।

Oppo Acoustics अकाउंट द्वारा चीनी सोशल वेबसाइट Weibo पर टीज़र पोस्ट किया गया है। यहीं से इशारा मिलता है कि यह Oppo के ऑडियो डिपार्टमेंट का आधिकारिक टीज़र है। इमेज के साथ पोस्ट में लिखा है, “The pearls are round and jade-run, and there is a universe inside”। तस्वीर में सर्कुलर प्रोडक्ट नज़र आ रहा है। इशारा आवाज़ की तरंगों की ओर है। नया प्रोडक्ट एक स्पीकर हो सकता है, वो भी ओप्पो के ब्रीनो वॉयस असिस्टेंट के साथ। संभव है कि यह एक ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स के कवर की तस्वीर हो।
Advertisement

Oppo ने हाल ही में भारत में Enco Free ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स को लॉन्च किया था। यह एयरपोड्स जैसे कवर के साथ आता है। लेकिन नया ईयरपोड बिल्कुल ही अलग हो सकता है। कुछ जानकारों का मानना है कि यह Oppo Enco W31 हो सकता है जिसे भारत में एनको फ्री के साथ लॉन्च किया गया था। बता दें कि Enco W31 को भारत में 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका कवर भी सर्कुलर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Enco, Bluetooth speaker, True wireless earphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.