Oppo की K13x 5G के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी

पिछले वर्ष जुलाई में Oppo ने K12x 5G को देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए K12x 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए K12x 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है।  K13x 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

कंपनी ने अप्रैल में K13 5G को पेश किया था। Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में K सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसमें AI सपोर्ट वाले कैमरा फीचर्स के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में लाया जाएगा। इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि K13x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

पिछले वर्ष जुलाई में Oppo ने K12x 5G को देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसमें 6.67 इंच HD+ (1,604 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo के Reno 14F 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Reno 13F 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह SDPPI, IMDA और यूरोप की EEC पर भी लिस्ट हो चुका है। कंपनी ने Reno 14 सीरीज को पिछले महीने चीन में पेश किया था। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.