Oppo RX17 Pro और Oppo RX17 Neo लॉन्च, जानें इनके बारे में

चीनी कंपनी Oppo ने यूरोपीय मार्केट में दो नए स्मार्टफोन Oppo RX17 Pro और Oppo RX17 Neo लॉन्च किए हैं। दोनों ही डिवाइस ग्रेडिएंट शाइनी बैक, वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के साथ आते हैं।

Oppo RX17 Pro और Oppo RX17 Neo लॉन्च, जानें इनके बारे में

Oppo RX17 Neo में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • Oppo RX17 Pro, RX17 Neo में हैं 25-25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे
  • ओप्पो आरएक्स17 प्रो की कीमत 599 यूरो (करीब 49,800 रुपये) है
  • Oppo RX17 Neo का दाम 349 यूरो (करीब 29,000 रुपये) है
विज्ञापन
चीनी कंपनी Oppo ने यूरोपीय मार्केट में दो नए स्मार्टफोन Oppo RX17 Pro और Oppo RX17 Neo लॉन्च किए हैं। दोनों ही डिवाइस ग्रेडिएंट शाइनी बैक, वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है। ये कलरओएस 5.2 पर चलते हैं। स्मार्टफोन में 6.4 इंच के डिस्प्ले हैं और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस हैं। ओप्पो आरएक्स17 प्रो हैंडसेट ओप्पो आरएक्स17 नियो से ज़्यादा प्रीमियम है। प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर,6 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। ओप्पो आरएक्स17 नियो में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। देखा जाए तो दोनों ही स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Oppo R17 Pro और Oppo R17 Neo के यूरोपीय अवतार हैं।
 

Oppo RX17 Pro, Oppo RX17 Neo कीमत

ओप्पो आरएक्स17 प्रो की कीमत 599 यूरो (करीब 49,800 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Oppo RX17 Neo के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 349 यूरो (करीब 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। RX17 Pro को रेडिेएंट मिस्ट और एमराल्ड ग्रीन रंग में बेचा जाएगा। वहीं, RX17 Neo मोका रेड व एस्ट्रल ब्लू रंग में मिलेगा।
 

Oppo RX17 Pro, Oppo RX17 Neo स्पेसिफिकेशन

ओप्पो आरएक्स17 प्रो में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 है। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 जीपीयू दिए गए हैं। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Oppo RX17 Pro में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। इनमें से एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा। यह एफ/1.6 अपर्चर वाला सेंसर है। 3डी इफेक्ट फोटोज़ के लिए तीसरा टाइम ऑफ फ्लाइट 3डी सेंसिंग कैमरा डेप्थ आंकता है। इस सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर और एआई फीचर के साथ आएगा।
 
opporx17pro

Oppo RX17 Pro की बैटरी 3,700 एमएएच की है। यह सुपरवूक फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। इसके बारे में फोन को 10 मिनट में 0 से 40 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

दूसरी तरफ, डुअल-सिम (नैनो) Oppo RX17 Neo में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू दिए गए हैं। साथ में जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.75 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इस सेटअप के साथ भी एलईडी फ्लैश है। Oppo RX17 neo की बैटरी 3,600 एमएएच की है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 158.3x75.5x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »