Oppo Reno Z लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Oppo Reno Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2019 13:43 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो ज़ेड एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • Oppo के इस फोन में 4,035 एमएएच की बैटरी है
  • मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो रेनो ज़ेड
Oppo Reno Z स्मार्टफोन को गुरुवार को लॉन्च किया गया। यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के सब-ब्रांड Reno का नया हैंडसेट है। ओप्पो के रेनो परिवार के Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom edition और Oppo Reno 5G स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। रेनो लाइनअप के अन्य हैंडसेट साइड स्विंग कैमरा डिज़ाइन के साथ आते हैं। जबकि Oppo Reno Z में वाटरड्रॉप नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। अन्य खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअर रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Oppo Reno Z की कीमत

ओप्पो रेनो ज़ेड का दाम 2,499 चीनी युआन (करीब 25,200 रुपये) है। मज़ेदार बात यह है कि इस कीमत में हैंडसेट के दो वेरिएंट बिकेंगे। एक में 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज है, जबकि दूसरे में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। फिलहाल, ओप्पो रेनो ज़ेड को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

Oppo के मुताबिक, ओप्पो रेनो ज़ेड बियड व्हाइट, कोरल ऑरेंज, एक्सट्रीम नाइट ब्लैक और स्टार पर्पल रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Oppo Reno Z के साथ Oppo ने ओप्पो रेनो सीरीज़ के अन्य हैंडसेट को कोरल ऑरेंज में उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
 

Oppo Reno Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो रेनो ज़ेड एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में कंपनी का अपना ब्रीनो डिजिटल असिस्टेंट है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। रेनो ज़ेड में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Oppo Reno Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.7 लेंस से लैस है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। कंपनी ने फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo के इस फोन में 4,035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एनएफसी, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो P90

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno Z, Oppo Reno Z specifications, Oppo Reno Z price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.