Oppo Reno के स्पेसिफिकेशन लीक, अनोखे कैमरा डिजाइन की मिली झलक

Oppo Reno फोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें इनके बारे में।

Oppo Reno के स्पेसिफिकेशन लीक, अनोखे कैमरा डिजाइन की मिली झलक

Photo Credit: Twitter /@TechstarGod

Oppo Reno के स्पेसिफिकेशन लीक, अनोखे कैमरा डिजाइन की मिली झलक

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Oppo Reno
  • Oppo Reno में हो सकता है 6.4 इंच का डिस्प्ले
  • 10 अप्रैल को लॉन्च होगा Oppo Reno फोन
विज्ञापन
ओप्पो (Oppo) ने इस साल के शुरुआत में अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। रेनो (Oppo Reno) ब्रांड अपने पहले स्मार्टफोन को अगले महीने 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से Oppo Reno फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इसके अलावा ओप्पो रेनो (Oppo Reno) फोन 10x ज़ूम के साथ आ सकता है। टीना लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Oppo Reno फोन 6.4 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

टीना लिस्टिंग के अनुसार, नए फोन का मॉडल नंबर PCAT00 और PCAM00 है। स्पेसिफिकेशन को डिटेल में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी तस्वीरों को पोस्ट नहीं किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि ओप्पो रेनो (Oppo Reno) फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, संभवतः यह स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,680 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो VOOC 3.0 रेपिड चार्जिंग के साथ आएगी। यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।


Oppo Reno फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.6x74.3x9 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है। इंटीग्रेटेड पेरिस्कोप सेंसर की वजह से Oppo Reno फोन 10एक्स ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। ओप्पो रेनो से संबंधित एक नई वीडियो भी सामने आई है जिसमें कैमरा सेटअप के इंटरनल पार्ट्स को दर्शाया गया है।

पेरिस्कोप मॉड्यूल का डाइमेंशन 23.5 x 11.5 x 5.73 मिलीमीटर है। वीडियो में दिख रहा है कि कैमरा के तीन पार्ट्स हैं- प्रिज्म, लेंस और सेंसर। लेंस को स्पेशल डी-कट डिजाइन में इंटीग्रेट किया गया है जिस वजह से मॉड्यूल काफी पतला है। इसके अलावा मैगनेटिक कॉयल भी है जो ओआईएस (OIS) प्राप्त करने के लिए प्रिज्म को मूव करती है।

पेरिस्कोप लेंस के अलावा वाइड-एंगल लेंस भी ओआईएस (OIS) के साथ आएगा लेकिन डिजाइन अलग होगा। केस रेंडर के अनुसार, Oppo Reno में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली। ऐसे में हो सकता है कि Oppo Reno के डिस्प्ले में ही सेंसर को जगह मिले। फोन में नया और अनोखा पॉप-अप सेल्फी मैकेनिजम है। फोन को ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और पिंक रंग में उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno, Oppo Reno Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »