• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 24 अप्रैल को होगा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद

Oppo Reno 24 अप्रैल को होगा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद

Oppo ने विदेशी मीडिया को Oppo Reno के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। कंपनी 24 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन Oppo Reno 10x Zoom को पेश किए जाने की उम्मीद है।

Oppo Reno 24 अप्रैल को होगा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद

Oppo Reno स्मार्टफोन को 10 अप्रैल को होगा चीनी मार्केट में पेश

ख़ास बातें
  • Oppo Reno फोन के दो वेरिएंट होंगे
  • Oppo Reno Standard Edition में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • Oppo Reno 10x Zoom Edition तीन रियर कैमरे वाला फोन होगा
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Oppo Reno फ्लैगशिप स्मार्टफोन सिर्फ चीनी मार्केट तक सीमित नहीं रहेगा। ओप्पो के ग्लोबल प्रशंसकों को भी कंपनी के इस प्रोडक्ट से रूबरू होने का मौका मिलेगा। Oppo ने विदेशी मीडिया को Oppo Reno के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। कंपनी 24 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन Oppo Reno 10x Zoom को पेश किए जाने की उम्मीद है। Oppo ने पहले ही खुलासा किया है कि वह Oppo Reno को चीनी मार्केट में 10 अप्रैल को पेश किया जाएगा।

ताज़ा जानकारी से साफ है कि कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारेगी। Oppo Reno 10x Zoom में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ओप्पो की 10x ज़ूम टेक्नोलॉजी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।

Pocket-Lint की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें Oppo के 24 अप्रैल के इवेंट के लिए इनवाइट मिला है। इनवाइट से तो यही प्रतीत होता है कि कंपनी Oppo Reno फोन को इसी दिन लॉन्च होगा। इवेंट का टैगलाइन है, ‘beyond the obvious'। ओप्पो रेनो अब तक कई बार सुर्खियों का हिस्सा बना है। इसके कई स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं।

खबर है कि Oppo Reno फोन के दो वेरिएंट होंगे- एक स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) वेरिएंट जो डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। दूसरा 10x ज़ूम एडिशन (Oppo Reno 10x Zoom Edition) वेरिएंट होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 10x ज़ूम सेंसर और तीन रियर कैमरे होंगे।

याद करा दें कि Oppo Reno 10x Zoom Edition के नाम के बारे में पहले भी जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा अन्य टीज़र में ओप्पो रेनो के कैमरा फीचर्स के बारे में बताया गया है जैसे कि Oppo Reno फोन नए अल्ट्रा-क्लियर नाइट सीन मोड, पोर्टेट मोड, मल्टी-फ्रेम नॉयस रिडक्शन फीचर्स, एचडीआर, नाइट व्यू पोर्टेट ऑप्टिमाइजेशन और पिक्सल मैपिंग एल्गोरिथ्म से लैस होगा।

लॉन्च से पहले कंपनी की OppoShop वेबसाइट पर ओप्पो रेनो (Oppo Reno) को रिज़र्वेशन के लिए पेश करा दिया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट होंगे- नेब्यूला पर्पल, एक्सट्रीम नाइट ब्लैक, फोग सी ग्रीन और मिस्ट पाउडर।

लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 6 जीबी से 8 जीबी तक के रैम वेरिएंट हो सकते हैं। फोन को 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno, Oppo Reno Price, Oppo Reno Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »