Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स लीक, सुपर फास्ट चार्जिंग से हो सकते हैं लैस

Oppo Reno 6 सीरीज़ की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है, यह फोन 3C और MIIT सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर हाल ही में स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2021 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro+ फोन मॉडल नंबर PENM00 के साथ लिस्ट है
  • Oppo Reno 6 Pro फोन मॉडल नंबर PEPM00 के साथ लिस्ट है
  • दोनों फोन में मिल सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी

सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन

Oppo Reno 6 सीरीज़ की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है, यह फोन 3C और MIIT सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर हाल ही में स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+। टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो रेना 76 प्रो और ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस फोन के स्पेसिफिकेशन अब TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। ओप्पो रेनो 6 प्रो फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है।

जानें-मानें टिप्सटर Digital Chat Station ने Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा की है। लिस्टिंग में ओप्पो रेनो 6 प्रो फोन मॉडल नंबर PEPM00 के साथ लिस्ट है और ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस फोन मॉडल नंबर PENM00 के साथ लिस्ट है। ओप्पो रेनो 6 प्रो फोन 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 160x73.1x7.6mm हो सकता है। TENAA वेबसाइट पर फोन 2,200 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी के साथ लिस्ट है।

ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस फोन एंड्रॉयड 11 और 6.55 इंच के डिस्प्ले के साथ लिस्ट है। इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाए सकता है। इस फोन में भी 2,200 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। प्लस वेरिएंट का डायमेंशन 160.8x72.5x7.99mm हो सकता है।

2,200 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी का मतलब इन स्मार्टफोन में ग्राहकों को 4,500 एमएएच की कुल बैटरी क्षमता प्राप्त होगी। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि इस फोन में फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90हर्टज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन दोनों ही फोन में होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा, यह कटआउट डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। इस फोन में घुमावदार किनारे दिए जा सकते हैं। ओप्पो रेनो 6 प्रो और ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

फिलहाल, Oppo ने ओप्पे रेनो 6 सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.