Oppo Reno 5 Pro 5G भारत में 18 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत व खासियत

Oppo Reno 5 सीरीज़ में Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo Reno 5 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुके हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G चीन में हो चुका है लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • इस फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है

Oppo Reno 5 Pro 5G फोन में मिलते हैं ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टार्री नाइट कलर ऑप्शन।

Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ में Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo Reno 5 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, ओप्पो रेनो 5 4जी वेरिएंट को कुछ दिन पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। जबकि भारत में फिलहाल, ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी के लॉन्च की पुष्टि की गई है। लेकिन, संभावना है कि कंपनी सीरीज़ के बाकि मॉडल्स को भी देश में आने वाली समय में लॉन्च कर सकती है।
 

Oppo Reno 5 Pro 5G launch in India, expected price

ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन को भारत में 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro 5G फोन लॉन्च के लिए इवेंट का आयोजन किया है, हालांकि फिलहाल फोन की कीमत और सेल तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
 

ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन को दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च कया जा चुका है, जो कि दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,200 रुपये) है और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 42,700 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है, वो हैं ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टार्री नाइट।
 

Oppo Reno 5 Pro 5G specifications (expected)

ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीनी वेरिएंट जैसे ही होने चाहिए। चीन में डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 92.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 420पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM G77 MC9 जीपीयू और 12 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन में भी यही कैमरा सेटअप मौजूद है, जो ओप्पो रेनो 5 5जी फोन में दिया गया है। इस फोन में भी 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

इस फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। ओप्पो रेनो 5 प्रो 5 जी का डायमेंशन 159.7x73.2x7.6mm हैं और वजन 173 ग्राम है।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ के अन्य फोन को भारतीय मार्केट में कब लेकर आया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.