Oppo Reno 3 Pro 5G का टीज़र ज़ारी, कर्व्ड डिस्प्ले और ग्लास बॉडी की मिली झलक

Oppo Reno 3 Pro 5G के बारे में पहली बार जानकारी सामने आई है। इसमें पतली लाइन के तौर पर पावर बटन है। जिसमें एलईडी लगी हुई है और इससे नोटिफिकेशन का पता चलेगा।

Oppo Reno 3 Pro 5G का टीज़र ज़ारी, कर्व्ड डिस्प्ले और ग्लास बॉडी की मिली झलक

Oppo Reno 3 Pro 5G,Oppo Reno 3 के साथ अगले महीने करेगा अपनी शुरुआत।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro 5G को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • यह फोन ColorOS 7 पर काम करेगा
  • सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा ओप्पो रेनो 3 में
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में बताया था कि डुअल-मोड 5जी सपोर्ट वाले Oppo Reno 3 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो रेनो 3 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले कंपनी के उपाध्यक्ष और ग्लोबल मार्केटिंग के अध्यक्ष ब्राइन शेन ने Oppo Reno 3 Pro 5G फोन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फोन का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है और इसके बेज़ल बेहद ही पतले हैं। कंपनी का ऐसा दावा है कि यह अपनी कीमत में मिलने वाला सबसे पतला 5जी फोन होगा।

यह भी पढ़ें- Motorola One Hyper 3 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगी खासियत

शेन द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी के नीचे का हिस्सा दिख रहा है। फोन का पतलापन साफ नजर आता है और साइड के बेज़ल्स भी नजर आते हैं। इस फोन के दायें और बायें किनारे कर्व्ड हैं। ये फोन ग्लॉसी है और फोन में एज के आस-पास मेटालिक फ्रेम है। फोन में एक पतली लाइन के तौर पर पावर बटन है। जिसमें एलईडी लगी हुई है और इससे नोटिफिकेशन का पता चलेगा। ऐसा ही डिज़ाइन हमें हाल ही में नोकिया ब्रांड के बजट फोन में देखा है। दिलचस्प बात ये है कि ये पहला मौका है जब ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी फोन के बारे में सुनने को मिल रहा है। अभी तक जो भी जानकारी मिली है उसके हिसाब से ओप्पो रेनो 3 वेरिएंट पर काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें- Realme X50 और Realme X50 Youth Edition के स्पेसिफिकेशन लीक

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो रेनो 3 की लंबाई 6.5 इंच है, फोन फुल-एचडी + (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले वाला है जिसकी रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से सुरक्षित है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। माना जा रहा है कि यह फोन ColorOS 7 पर काम करेगा और डुअल मोड (एसए+एनएसए) 5जी सपोर्ट करेगा।

ओप्पो रेनो 3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसका मतलब है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी का प्रोसेसर काफी पावरफुल रहेगा। माना जा रहा है कि ओप्पो रेनो 3 सीरीज फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, साथ ही 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो कैमरा होगा। सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी लेने के लिए रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 3 Pro 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »