Oppo Reno 2 की मिली पहली झलक, कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

Oppo Reno 2 की मिली पहली झलक, कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 2 में होगा 20x ज़ूम सपोर्ट

ख़ास बातें
  • स्लाइड स्विंग वाले सेल्फी सेंसर से लैस होगा Oppo Reno 2
  • Oppo Reno 2 भारत में सबसे पहले लॉन्च होगा
  • ओप्पो रेनो 2 के मार्केटिंग कागजात की तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
अभी एक दिन पहले ही Oppo Reno 2 सीरीज़ के स्मार्टफोन को भारत में 28 अगस्त को लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। ओप्पो के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ के एक फोन को ओप्पो रेनो 2 के नाम से जाना जाएगा। यह चार रियर कैमरे और स्लाइड स्विंग फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। कंपनी ने अभी रेनो 2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी नहीं किया है, इससे पहले ओप्पो रेनो 2 के कैमरे के बारे में जानकारी सामने आई है। दरअसल, ओप्पो रेनो 2 का कथित मार्केटिंग इमेज लीक हुआ है। इसमें फोन ब्लू सर्फेस फिनिश के साथ आता है।
 

Oppo Reno 2 कैमरा स्पेसिफिकेशन

Fengchao Technology नाम के एक अकाउंट ने वीबो पर मार्केटिंग कागजात की तस्वीरें साझा की हैं। पता चलता है कि ओप्पो रेनो 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। ओप्पो द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी की मानें तो यही सेंसर 20x ज़ूम को सपोर्ट करेगा।

फोन में 8 मेगापिक्सल सुपर वाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल को मोनोक्रोम सेंसर है। यह थोड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि मार्केट में बेहद ही कम स्मार्टफोन हैं जो ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर के साथ आते हैं। अफसोस कि ओप्पो रेनो 2 के कैमरे के अपर्चर, पिक्सल साइज़ और स्टेबलाइजेशन हार्डवेयर के बारे में नहीं बताया गया है।

सेल्फी की बात करें तो ओप्पो रेनो सीरीज़ के अब तक के फोन की तरह इसमें भी स्लाइड स्विंग वाला सेल्फी सेंसर होगा। ओप्पो रेनो 2 के लीक हुए मार्केटिंग पोस्टर से खुलासा हुआ है कि फोन फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें ना के बराबर बेज़ल होंगे। फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोज़ीशन में है। ओप्पो रेनो 2 के डिज़ाइन से हम 28 अगस्त को पूरी तरह से रूबरू हो जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »