Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Oppo Reno 16 को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,240 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,994 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। पिछले महीने चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 16 Pro शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 19:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है
  • पिछले महीने Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Oppo Reno 16 Pro शामिल है

पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था

Photo Credit: Oppo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 12 GB का RAM हो सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2865 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Reno 16 का भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाला वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। Oppo Reno 16 में 12 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Adreno 720 GPU दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

Advertisement

Oppo Reno 16 को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,240 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,994 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। पिछले महीने चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 16 Pro शामिल है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 Super दिया गया है। 

Oppo Reno 16 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गय है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Reno 16 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,700 mAh की बैटरी 80 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Oppo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.