Oppo Reno 15 Pro Mini लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस प्रदान करेगा
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है

Oppo Reno 15 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज में नया स्मार्टफोन हो सकता है।

Oppo की ओर से भारत में जल्द ही एक खास स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का नया Oppo Reno 15 Pro Mini हो सकता है। ओप्पो का यह फोन कॉम्पेक्ट साइज में दमदार फीचर्स वाला डिवाइस बताया गया है। Oppo Reno 15 Pro Mini एक लेटेस्ट लीक में सामने आया है जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। छोटे साइज में कंपनी 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 8450 चिपसेट से जैसे फीचर्स के साथ इसे पेश कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo Reno 15 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज में नया स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर देबायन रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस प्रदान करेगा। 

Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसमें 3.5X ऑप्टिकल जूम फीचर भी शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। 

फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दिनभर चलने वाली बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ग्लास बैक दिया जा सकता है। यह ग्लेशियर व्हाइट कलर में आ सकता है। फोन की मोटाई 7.99mm बताई गई है और वजन 187 ग्राम के करीब अनुमानित है। यानी यह कॉम्पेक्ट होने के साथ-साथ काफी पतला और हल्का भी होने वाला है। हालांकि कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से फोन को घोषित अभी नहीं किया गया है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8450

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.