Oppo Reno 15 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज में नया स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर देबायन रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस प्रदान करेगा।