Oppo की Reno 12 सीरीज का अगले सप्ताह होगा इंटरनेशनल लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में AI Portrait और AI LinkBoost जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity दिया गया है
  • इनमें 6.7 इंच फुल HD+ 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले है

इन स्मार्टफोन्स में AI Portrait और AI LinkBoost जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स होंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 12 सीरीज का अगले सप्ताह इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने इस सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity दिया गया है। 

कंपनी ने YouTube पर एक टीजर वीडियो के जरिए इंटरनेशनल मार्केट में 18 जून को Reno 12 सीरीज लॉन्च करने की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में AI Portrait और AI LinkBoost जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। चीन में पेश किए गए Reno 12 और Reno 12 Pro का शुरुआती प्राइस क्रमशः CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये) और CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) का है। 

Oppo Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित) 

इन स्मार्टफोन्स के चाइनीज वेरिएंट्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलते हैं। इनमें 6.7 इंच फुल HD+ 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8250 Star Speed Edition और प्रो वर्जन में MediaTek Dimensity 9200+ Star Speed Edition दिया गया है। इनमें 16 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। 
Advertisement

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। Reno 12 में प्राइमरी कैमरा के तौर पर Sony LYT-600 और Reno 12 Pro में Sony IMX890 है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी दी है जो 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo ने अप्रैल में A3 Pro को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है।  इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 दिया गया है। यह 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के दो वेरिएंट्स में है। 


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.