50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Oppo Reno 12, Reno 12 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 है।
  • Oppo Reno 12 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599.99 है।
  • Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है।

Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट में उनके चीनी वेरिएंट के समान कुछ फीचर्स हैं। हालांकि, ग्लोबल Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया हैं। चीन में पेश हुए Oppo Reno 12 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8250 Star Speed Edition और MediaTek Dimensity 9200+ Star Speed Edition प्रोसेसर से लैस हैं। स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट एआई स्टूडियो और एआई समरी समेत कई जेनेरिक एआई फीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 12, Reno 12 Pro Price


Oppo Reno 12 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 (लगभग 44,700 रुपये) है। वहीं Oppo Reno 12 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599.99 (लगभग 53,700 रुपये) है। Oppo Reno 12 एस्ट्रो सिल्वर और मैट ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Reno 12 Pro नेबुला सिल्वर और स्पेस ब्राउन शेड में पेश किया गया है।

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro Specifications


Advertisement
Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। बेस वेरिएंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है, जबकि प्रो वेरिएंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। Oppo Reno 12 के दोनों वेरिएंट MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट से लैस हैं। इन स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा Oppo Reno 12 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, बेइदोउ, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.